बस्ती में टोल प्लाजा पर सपा नेता विनयशंकर तिवारी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत
टोल प्लाजा के निकट अपने संक्षिप्त सम्बोधन में पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के भाजपा की सरकार अहंकार में दुर्भावनापूर्वक काम कर रही है। रविवार के दिन विधायक की सदस्यता छीनी जा रही है।
यह स्थितिया ंखतरनाक है। कहा कि प्रदेश की सरकार दुर्भावनापूर्वक बदले की नीयत से काम कर रही है। प्रदेश और पूर्वान्चल की जनता इसे बखूबी समझ रही है। सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। आये दिन लोगों की हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार, छिनैती के मामले बढ रहे हैं। गरीबों की थाना, पुलिस, तहसील में सुनवाई नहीं हो पा रही है। अस्पतालो में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है। अहंकार में डूबी सरकार को मंहगाई, बेरोजगारी की कोई चिन्ता नहीं है।
किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्गो के लोग इस सरकार और उसके साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की नीतियों, मनमानेपन से परेशान है। जनता इसका समय आने पर जबाब देगी। कहा कि गरीबों की आह लेनी वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होेते। अहंकार का पतन ही होता है।
सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता दयाशंकर मिश्र, जमील अहमद, हरीश, दीन दयाल तिवारी, अतुल पाण्डेय, प्रमोद दूबे, राहुल चौधरी, पिंकू चौधरी, मनमोहन तिवारी, प्रभात मिश्र, नीरज चौधरी, नूर मोहम्मद खां, भोलू अंसारी, स्वतंत्र कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, सुनील मिश्र, मुरली पाण्डेय, विनय उपाध्याय, विनय मिश्र, कृष्ण गोपाल पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है