बस्ती में रोडवेज के पास खुला सोलर ग्रीन योजना केंद्र, लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली
केंद्र पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सब्सिडी और फाइनेंस की मिलेगी पूरी सुविधा
पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि सोलर ग्रीन योजना के माध्यम से आम लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं.
सोलर ग्रीन योजना के प्रोपराइटर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों तक बेहतर और पारदर्शी सुविधा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि केंद्र पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से लेकर सब्सिडी संबंधी पूरी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे इच्छुक उपभोक्ता आसान किस्तों में सोलर सिस्टम लगवा सकें. साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी पात्र उपभोक्ताओं को दिलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पुणे से बस्ती आने वाले यात्रियों को राहत: चलेगी होली स्पेशल ट्रेन , देखें टाइमिंग और रूटइस अवसर पर अमित चौधरी, सनी चौधरी, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, अजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, लवकुश चौधरी, विशाल चौधरी, राहुल चौधरी, इन्द्रलेश चौधरी,, अशोक चौधरी, मनोज, जयसिंह, नरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है