Basti News: विधायक ने बढाया छात्रों का हौसला, मेधावी पुरस्कृत
Basti News
विद्यालय के प्रबंधक गोविन्द कुमार ने अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत करते हुये कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए विशाल मैदान की व्यवस्था है. साथ ही विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलने की क्षमता विकसित करने के लिए विशेष इंग्लिश स्पीकिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. बताया कि विद्यालय निरंतर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं आधुनिक शिक्षा की ओर प्रेरित कर रहा है.
आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाा गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ समाजसेवी ई० वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व की जानकारी दी. कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. शिक्षक महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेशकर पाठक ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया.
वार्षिक उत्सव में रीमा वर्मा, अंशु वर्मा, सनी चौहान, आशी यादव, चंदन, खुशी जयसवाल और दिव्या दुबे सहित कई छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मनु शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, रोशनी यादव, दया शंकर, साक्षी सिंह, खुशी सिंह, मालती गुप्ता, दुर्गेश राज, सपना गुप्ता सहित अनेक अभिभावक, शिक्षक और नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है