UPSRTC का नया नियम: बस स्टेशन से निकलने से पहले सभी यात्रियों का टिकट अनिवार्य

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित रायबरेली के परिवहन निगम डिपो में बस संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन किया गया है. डिपो से हर दिन बड़ी संख्या में बसें अलग-अलग रूटों पर रवाना होती हैं, इसलिए विभाग ने टिकट व्यवस्था को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और विभागीय आय दोनों को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

अब सफर से पहले पूरी होगी टिकट प्रक्रिया

नई गाइडलाइन के अनुसार, डिपो से चलने वाली 173 बसों में सवार सभी यात्रियों का टिकट बस स्टेशन परिसर में ही बनाया जाएगा. बस के निकलने के बाद रास्ते में टिकट काटने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त करने की तैयारी है. इसके लिए चालक और परिचालक को विशेष रूप से जिम्मेदार बनाया गया है.

परिवहन विभाग का मानना है कि पहले कई मामलों में रास्ते में टिकट बनने से रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका रहती थी. अब बस रवाना होने से पहले टिकट वितरण पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है.

डिजिटल रिकॉर्ड पर रहेगा पूरा फोकस

नई व्यवस्था के अंतर्गत टिकट जारी होने के बाद उसकी एंट्री ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज करनी होगी. इससे हर बस और हर फेरे का डिजिटल ट्रैक तैयार होगा. अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे निगरानी आसान होगी और राजस्व की स्थिति अधिक स्पष्ट रहेगी.

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि इस नई व्यवस्था से राजस्व में पारदर्शिता बढ़ाना, अनियमितताओं पर रोक लगाना और यात्रियों को समय पर टिकट उपलब्ध आसानी से हो सकेगा.

परिवहन निगम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई बस बिना टिकट बनाए स्टेशन से बाहर जाती पकड़ी गई तो संबंधित परिचालक के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इसमें सवाल-जवाब, वेतन कटौती या अन्य दंड शामिल हो सकते हैं. विभाग का दावा है कि यह कदम लागू होते ही बस संचालन व्यवस्था में बेहतर सुधार दिखाई देगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Feb 2026 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/new-rule-of-upsrtc-makes-ticket-mandatory-for-all-passengers/article-24602
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।