शिव सेना ने किया स्कूलों में फीस वसूली पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन
बस्ती. शिव सेना के जिला संयोजक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में शिव सैनिकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को 3 सूत्रीय ज्ञापन देकर कोरोना संकट काल में निजी विद्यालयों द्वारा जबरिया फीस वसूली पर रोक लगाकर स्पष्ट शासनादेश निर्गत करने की मांग किया गया.
ज्ञापन सौंपते हुये प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि लॉक डाउन के कारण अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. ऐसे विकट समय में बस्ती जनपद के अनेक निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान अभिभावकों पर मार्च, अप्रैल, मई, जून माह 2020 का फीस जमा करने, हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम न आने के बावजूद कक्षा 11 में नाम लिखाने हेतु लगातार दबाव बना रहे हैं. इससे लोग काफी हैरान व परेशान हैं. इस पर रोक लगाया जाय.
तीन सूत्रीय ज्ञापन में कोरोना संकट काल में निजी विद्यालयों द्वारा जबरिया फीस वसूली पर रोक लगाने, निजी विद्यालयों द्वारा 4 माह की फीस माफ किये जाने, किसी भी निजी विद्यालय में फीस न जमा करने पर अभिभावकों, छात्रों का उत्पीड़न न किया जाने और नाम काटे जाने आदि की मांग शामिल है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, युवा शिवसेना जिलाध्यक्ष अरूण शर्मा, विनोद आर्य, विजय कुमार आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है