बस्ती पुलिस की कार्रवाई पर सवाल: दबंगों ने ढाया कहर, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित
ताजा मामला जनपद के नगर थाना क्षेत्र के कन्जौरा गांव का है जिसमें नगर पुलिस द्वारा तहरीर बदलवा कर हल्की धाराओ में एनसीआर दर्ज पीड़ित पक्ष की स्वाथ्य जांच कराये उसे घंटो थाने में बिठाये रखा तो वहीं दूसरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव का है जिसमें बस्ती पुलिस के रवेयै से पीड़ित पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्म दाह करने का प्रयास करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया.

कन्जौरा गांव निवासी अर्जुन मिश्र दबंगो से परेशान है. डर इतना कि वे गांव तक नहीं जा पा रहे है कारण दबंगो को पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है. नगर थाने पर बार बार न्याय की गुहार लगाये जाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. हालत यह है कि पुलिसिया संरक्षण के चलते दबंग पट्टीदार खुलेआम धमकिया दे रहें हैं. उन्हें बंधक तक बना लिया गया और सूचना के बाद मौके पर पुहची पुलिस दोषियों पर न्याय संगत कारवाई की जगह मूक दर्शक बनी रही. अब अर्जुन थाने पर न्याय न मिलने से हताश पुलिस उच्चाधिकारियो के यहा न्याय की गुहार लगा रहे है.
यह भी पढ़ें: UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर
यह भी पढ़ें: लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्मबस्ती पुलिस ने क्या किया?
पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में अर्जुन मिश्र ने कहा है कि 23 मई को नगर थाने पर दबंगो द्वारा मारपीट करने करने की लिखित सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कारवाई नहीं किया. पुलिस के इसी गैर जिम्मेदाराना रवैये से दबंगों ने 25 मई को अर्जुन मिश्र के घर पर धावा बोलकर उन्हें घर से उठा लिया. उन्हें मारते पीटते घसीटते हुए दबंग अपने घर ले जाकर हाथ पैर बांधकर बिठा लिया. मौके पर पहुचने के बाद बंधक बनाये गये अर्जुन को पुलिस ने छुड़ाया.
घटना के बाद पुलिस को समुचे मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने दबाव देकर तहरीर बदलवाते हुए धाराओं का अल्पीकरण कर दिया और दोनों पक्ष का शान्ति भंग करने में चालान करने के साथ मामले को रफा दफा कर दिया. पुलिस के इस रवैये से आहत अर्जुन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाय है. दोषियों के विरूद्व कारवाई किये जाने ओर उसे बंधक बनाने और मार पीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराये जाने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रुधौली में एक गांव सील
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है