बस्ती में चौकी प्रभारी को बंधक बनाकर पीटा, 4 लोग हिरासत में
संवाददाता- बस्ती (भाब). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बस्ती कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव में शनिवार को चकरोड की पटान कराने के लिए कानूनगो, लेखपाल के साथ गए सोनूपार पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक सिंह को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल रामपाल यादव ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया. कोतवाल ने बताया कि चैकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार पोखरभिटवा गांव में शनिवार को चकरोड बन रहा था. मिट्टी डलवाने के लिए मजदूर बुलाए गए थे. कानूनगो सतीश श्रीवास्तव, लेखपाल शालिनी सिंह और चैकी इंचार्ज दीपक सिंह की देखरेख में काम हो रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड की पटान कराने के लिए कई बार पहले भी प्रार्थना पत्र अधिकारियों को दिया जा चुका था.
ग्रामीणों के अनुसार पहले चकरोड की नपाई की गई. उसके बाद चकरोड पाटने के लिए मजदूर बुलाए गए. सभी अधिकारियों के सामने चकरोड पर मिट्टी डाली जा रही थी. इसी बीच मजदूरों को गांव के ही अखिलेश सिंह खदेड़ने लगे. इस पर चैकी इंचार्ज ने आपत्ति जताई तो अखिलेश सिंह के पक्ष की महिलाएं चकरोड पर लेट कर विरोध जताने लगीं.
अखिलेश सिंह का आरोप था कि चक रोड के बगल में स्थित उनके खेत का कुछ हिस्सा भी नपाई में शामिल कर लिया गया है. चैकी इंचार्ज की सख्ती पर विपक्षी भड़क गए. आरोप है कि गांव के अभिषेक सिंह व अन्य ने सोनूपार चैकी इंचार्ज को बंधक बना लिया और पिटाई शुरू कर दी.
कानूनगो सतीश श्रीवास्तव ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ पोखरभिटवा पर पहुंच गए. मौके से अभिषेक सिंह, राणा सिंह, सीमा सिंह और शिखा सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में इंजीनियर की हत्या, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है