बस्ती में 1 लाख से अधिक छात्रों ने लिया पंच संकल्प, शिक्षकों ने कराया शपथ ग्रहण
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पहल पर सोमवार को शासकीय, अशासकीय और परिषदीय विद्यालयों में ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ पंच संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुये महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद ने बताया कि जनपद के लगभग 1700 विद्यालयों में 5800 शिक्षक और शिक्षा मित्र, अनुदेशकों ने एक लाख पांच हजार छात्रों को पंच संकल्प दिलाया। इन संकल्पों में विद्यालयों को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद बनाने, सम्पत्ति, समय और संसाधनों को राष्ट्रधन मानते हुये उनका विवेकपूर्ण उपयोग आदि शामिल रहा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। अनेक जन प्रतिनिधियों ने पंच संकल्प कार्यक्रम में हिस्सा लेकर छात्रों को पंच संकल्प से परिचित कराया। कहा कि छात्रों में कार्यकम यह संदेश देने में सफल रहा कि उनका विद्यालय सबसे अच्छा है और विद्यालय को श्रेष्ठ बनाने में सामुहिकता आवश्यक है।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है