विधायक संजय ने मुख्यमंत्री को भेजा तीन पत्र, ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराने की मांग

CM Yogi Adityanath से एम्फोटेरीसीन -बी- इन्जेक्शन उपलब्ध कराने की मांग

विधायक संजय ने मुख्यमंत्री को भेजा तीन पत्र, ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराने की मांग
Bjp Mla Sanjay Pratap Jaisawal

बस्ती. रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन पत्र भेजकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है . भाजपा विधायक ने ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज हेतु एम्फोटेरीसीन -बी- इन्जेक्शन उपलब्ध कराने की मांग करते हुये कहा है कि मरीजों को ब्लैक फंगस के उपचार हेतु दवायें उपलब्ध नहीं हो पा रही है. मरीजों का हवाला देते हुये विधायक ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों और रेड क्रास सोसायटी के पास भी ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज हेतु एम्फोटेरीसीन -बी- इन्जेक्शन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में जनपद में ब्लैक फंगस से मरीजों के इलाज हेतु आवश्यक दवायें उपलब्ध करायी जाय.

इसी कड़ी में विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी के पिता ब्रम्हबेत्ता नेवास को उपभोक्ता फोरम में रिक्त सदस्य या नोटरी शपथ आयुक्त में से किसी एक पद पर नियुक्ति की जाय. पत्र में उन्होने कहा है कि अज्जू हिन्दुस्थानी की कोरोना से मौत हो गई थी और इनके परिवार में आय का कोई श्रोत न होने के कारण आर्थिक संकट है.

बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव

मुख्यमंत्री को भेजे तीसरे पत्र में भाजपा विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं है किन्तु कुछ प्रभावशाली लोग जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देकर उनका प्रमाण-पत्र ले रहे हैं. इस पर अंकुश लगाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई हो जिससे निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके. यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है