अन्न महोत्सव में विधायक संजय ने गिनाई उपलब्धियां

अन्न महोत्सव में विधायक संजय ने गिनाई उपलब्धियां
sanjay pratap jaisawal

बस्ती . भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने गुरूवार को अन्न महोत्सव की कड़ी में विधानसभा क्षेत्र के नगरपंचायत रूधौली, ग्राम पंचायत ड़डवा, कोहरा, रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के भैसहिया में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. लाभार्थियों को अन्न का पैकेट देते हुये कहा कि भाजपा सरकार संकट काल में गरीबों, वंचितों के साथ है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल की सराहना करते हुये विधायक संजय प्रताप ने कहा कि निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराकर कोरोना संकट काल में सरकार ने अनेक परिवारों को भुखमरी से बचा लिया. उन्होने अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. अनेक स्थानों पर     प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया जिसे लोगों ने सुना.

अन्नपूर्णा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में तहसीलदार भानपुर, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीसी सदस्य कोटेदार आदि के साथ ही जयेश प्रताप जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, महेश सिंह, उमेश ठाकुर, महेन्द्र सिंह, उमेश यादव आदि शामिल रहे.

यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है