पौधरोपण के लिये छात्रों को किया जागरूक, दिया संदेश
बस्ती. कोरोना संकट काल और लॉक डाउन के बीच अनेक लोग सृजन का सिलसिला जारी रखे हुये हैं. ऐसे समय में जबकि आक्सीजन की समस्या पूरे देश में है शनिवार को नानक नगर, पचपेडियां रोड स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन के डायरेक्टर अंकित कुमार गुप्ता ने छात्रों से लाइव जूम मीटिंग एप के माध्यम से बातचीत की और पौध लगाने का आग्रह किया.
उन्होने सभी छात्रों से विशेष आग्रह किया कि कोविड महामारी जैसी बीमारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करें, वैक्सीन लगवाए साथ ही जहाँ पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, ऑक्सीजन की लोंगो जरूरत है, वहाँ हमसभी का भी दायित्व है कि हमें भी अपने पर्यावरण को भी बचाना है इसलिए आप सभी अपने घर या आस पास तुलसी, नीम इत्यादि का पौधा जरूर लगाएं जिससे हमें अपने आसपास ऑक्सीजन की कुछ मात्रा को संजो सके. हो सकता है कि हमारी एक छोटी से पहल कारगर साबित हो सकें. साथ ही जानकारी दी कि एक पेड़ दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 4 आदमी जिंदा रह सकें. किसी एक पेड़ का नाम लेना मुश्किल है लेकिन तुलसी, पीपल, नीम और बरगद दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं.
संस्था के डायरेक्टर ने विगत कई वर्षों से लगाये जा रहे पुरानी चित्र को सभी छात्रों को शेयर किया और कहा कि जिस उत्साह से आपने पहले इस कार्य मे सहभागिता दिखाई थी, उसी प्रकार अब आपकी बहुत जरूरत है इस मुहिम को गति प्रदान करने की. इसलिए आप सभी अपने घर के गमलों, आसपास के खाली स्थानों पर पौधें जरूर लगाएं. छात्र अशरफ ने अपने जन्मदिन पर लगाए पौधें को सभी के साथ शेयर किया और सभी से लगाने की अपील की. जिसमें छात्रा आरती, अनन्या, अन्वेषा शुक्ला, आस्था, पूजा चौधरी, श्रेया शुक्ला, किरन, छात्र अक्षय, राहुल, रंजीत मिश्रा, विवेक गुप्ता, अभय, सौरभ भारती, विवेक गुप्ता, अशरफ आदि ने अपने घर पर पौधे लगाकर फोटो शेयर करने और भी लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने जीता शिक्षकों का दिल, भाषण-कविता से जताया सम्मान
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है