Basti News: फिर विवादों में घिरा मड़वा नगर टोल प्लाजा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

दोषियों पर होगी कार्रवाई या फिर मामला हो जायेगा ठण्डा
पहले भी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र, भूपेन्द्र सिंह राणा के साथ हो चुका है विवाद

Basti News: फिर विवादों में घिरा मड़वा नगर टोल प्लाजा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
nhai madwanagar toll plaza basti
-भारतीय बस्ती संवाददाता-
बस्ती . जिले में विवादों में रहने वाले मड़वा नगर टोल प्लाजा पर बीती रात विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ एक बार फिर बवाल हो गया. बकौल अखिलेश सिंह की माने तो देर रात एक वैवाहिक समारोह से लौटते समय टोल कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. खुद का परिचय बताये जाने के बाद अभद्रता करते हुए कहा की जो करना हो कर लो. हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा. 
 
सोशल मीडिया पर रात में ही अखिलेश सिंह और उनके समर्थकों द्वारा पोस्ट लिखे जाने के बाद टोल पर लोगो को जमावड़ा लगना शुरू हो गया. लोगों के साथ विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गये. सुबह होते ही ये खबर आग की तरह फैल गई. 
 
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व सदर विधायक  दयाराम चौधरी, पूर्व रूधौली विधायक  संजय प्रताप जायसवाल, आशीष कुमार शुक्ल, राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी समर्थकों के साथ धरना स्थल पर दिन भर डटे रहे. प्रशासन और टोल प्लाजा कर्मियों कें अड़ियल रूख को देखते हुए धरने को तेज करने की बात कही गई. शाम होते-होते नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर धरने को समाप्त कराया. धरना दे रहे लोगों ने दोषी टोलकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने, जांच कर अवैध टोल को हटाये जाने को लेकर सहमति बनी. 
 
सनद रहे इसी टोल प्लाजा पर पहले भी नेताओं और आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती रही है. जिले की सीमा में निर्धारित मानक के विपरीत दो-दो टोल होने से अक्सर ये मामला तूल पकड़ता रहता है. पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व पदाधिकारी के साथ टोल पर पहले भी बवाल मच चुका है.  चूंकी वो मामले हाई प्रोफाइल रहे इसलिए कई दिनों तक ये खबर सुर्खियों में रही. 
 
कुछ दिनों तक चलने वाले बवाल के बाद मामला  ठण्डे बस्ते में चला जाता रहा है. इस बार भी कमोबेश परिस्थितियां वैसी ही है. बस चेहरा बदला हुआ है. देखना दिलचस्प होगा की इस मामले में टोल कर्मियों के उपर कार्रवाई होती है या फिर पहले की तरह मामला ठण्डे बस्ते में चला जाता है. 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 May 2023 By Bhartiya Basti

Basti News: फिर विवादों में घिरा मड़वा नगर टोल प्लाजा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

<br>दोषियों पर होगी कार्रवाई या फिर मामला हो जायेगा ठण्डा <br>पहले भी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र, भूपेन्द्र सिंह राणा के साथ हो चुका है विवाद

-भारतीय बस्ती संवाददाता-
बस्ती . जिले में विवादों में रहने वाले मड़वा नगर टोल प्लाजा पर बीती रात विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ एक बार फिर बवाल हो गया. बकौल अखिलेश सिंह की माने तो देर रात एक वैवाहिक समारोह से लौटते समय टोल कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. खुद का परिचय बताये जाने के बाद अभद्रता करते हुए कहा की जो करना हो कर लो. हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा. 
 
सोशल मीडिया पर रात में ही अखिलेश सिंह और उनके समर्थकों द्वारा पोस्ट लिखे जाने के बाद टोल पर लोगो को जमावड़ा लगना शुरू हो गया. लोगों के साथ विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गये. सुबह होते ही ये खबर आग की तरह फैल गई. 
 
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व सदर विधायक  दयाराम चौधरी, पूर्व रूधौली विधायक  संजय प्रताप जायसवाल, आशीष कुमार शुक्ल, राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी समर्थकों के साथ धरना स्थल पर दिन भर डटे रहे. प्रशासन और टोल प्लाजा कर्मियों कें अड़ियल रूख को देखते हुए धरने को तेज करने की बात कही गई. शाम होते-होते नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर धरने को समाप्त कराया. धरना दे रहे लोगों ने दोषी टोलकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने, जांच कर अवैध टोल को हटाये जाने को लेकर सहमति बनी. 
 
सनद रहे इसी टोल प्लाजा पर पहले भी नेताओं और आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती रही है. जिले की सीमा में निर्धारित मानक के विपरीत दो-दो टोल होने से अक्सर ये मामला तूल पकड़ता रहता है. पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व पदाधिकारी के साथ टोल पर पहले भी बवाल मच चुका है.  चूंकी वो मामले हाई प्रोफाइल रहे इसलिए कई दिनों तक ये खबर सुर्खियों में रही. 
 
कुछ दिनों तक चलने वाले बवाल के बाद मामला  ठण्डे बस्ते में चला जाता रहा है. इस बार भी कमोबेश परिस्थितियां वैसी ही है. बस चेहरा बदला हुआ है. देखना दिलचस्प होगा की इस मामले में टोल कर्मियों के उपर कार्रवाई होती है या फिर पहले की तरह मामला ठण्डे बस्ते में चला जाता है. 
https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/madwanagar-toll-plaza-basti-news-nhai-toll-news/article-12823
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है