बस्ती: पत्रकार बृहस्पति पांडेय ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानें क्या है मामला

Brihaspati Pandey

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पत्रकार बृहस्पति पांडेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की कोशिश की हालांकि उन्हें पुलिस ने ऐसा करने से रोका और गिरफ्तार कर लिया. बीते दिनों आपसी विवाद में दबंगो ने पत्रकार के घर मे घुसकर की मारपीट थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि उनका दावा है कि थानाध्यक्ष ने उनकी नहीं सुनी और आरोपियों को बचाने की योजना बना ली.

आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर बृहस्पति पांडेय ने आत्मदाह  की कोशिश क्यों की और उनका क्या दावा है.

27 मई को भेजे एक ईमेल में पत्रकार बृहस्पति पांडेय ने कहा था कि – मेरे साथ और मेरे परिजनों के साथ 24 मई की सुबह मेरे पड़ोसियों नारदमुनि, गौरव, अभिषेक, व ग्राम जोगिया निवासी ऋषभ त्रिपाठी पुत्र संतोष त्रिपाठी ने घर मे घुस कर मारपीट की थी. इस दौरान ऋषभ पुत्र संतोष मेरे पत्नी के सीने पर बैठ गया था और अश्लीलता के साथ मेरे पत्नी के ऊपर हमला कर बैठा. इस संदर्भ में मेरे द्वारा थानाध्यक्ष अनिल सिंह को तहरीर भी दिया था. लेकिन उसी थानाध्यक्ष ने मुझसे धोखे से मारपीट के मामले में एक और तहरीर लिखवा लिया. और मेरी उस तहरीर को दरकिनार कर मामूली धाराओं में NCR दर्ज कर आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्लान बना लिया.

CM योगी ने मिर्जापुर में अधिकारियों को दिए निर्देश, पुराने राजस्व वाद निपटाने का आदेश यह भी पढ़ें: CM योगी ने मिर्जापुर में अधिकारियों को दिए निर्देश, पुराने राजस्व वाद निपटाने का आदेश

उन्होंने ईमेल में आरोप लगाया था कि इसके पीछे दबंग आरोपियों की राजनैतिक पहुंच और पैसे का खेल है.

बस्ती में कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री ने भेंट किया एक लाख का चेक यह भी पढ़ें: बस्ती में कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री ने भेंट किया एक लाख का चेक

पत्रकार बृहस्पति ने आरोप लगाया था कि इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा मेरे तहरीर को बदलवाने और आरोपियों को बचानें के मामले में अगर उक्त थानाध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं कि जाती है. तो मैं गुरुवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय बस्ती के सामने आत्मदाह करूँगा.

यूपी में 1 अप्रैल से अंडे पर लिखी होगी एक्सपायरी डेट, पुराना माल बेचा तो दुकानदार पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: यूपी में 1 अप्रैल से अंडे पर लिखी होगी एक्सपायरी डेट, पुराना माल बेचा तो दुकानदार पर होगी कार्रवाई

बृहस्पति ने लगाए थे ये आरोप

इससे पहले लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव निवासी पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि के साथ दबंगो द्वारा घर मे घुस कर मारपीट की गई. दावा है कि जब यह घटना हुई तो बृहस्पति पाण्डेय घटना के समय अपने घर पर मिट्टी आदि का काम करवा रहे थे. इतने में ही पड़ोस के नारदमुनि पाण्डेय और उनके परिवार के लोगो के साथ कुछ बाहरी लोग आकर गली गलौज करने लगे.

एक प्रेस विज्ञप्ति में बृहस्पति ने दावा किया कि इन दबंगो को जब गली गलौज के लिए मना किया गया तो ये लोग घर मे घुस कर लाठी डंडे व आधे से वार करने लगे जिससे परिवार की महिलाएं व बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

आरोप लगाया कि नारदमुनि के घर रिश्तेदारी में आये ऋषभ पुत्र सन्तोष तिवारी ग्राम जोगिया, थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती ने बृहस्पति पांडेय के पत्नी माधुरी के साथ छेड़खानी भी की.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 May 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती: पत्रकार बृहस्पति पांडेय ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानें क्या है मामला

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पत्रकार बृहस्पति पांडेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की कोशिश की हालांकि उन्हें पुलिस ने ऐसा करने से रोका और गिरफ्तार कर लिया. बीते दिनों आपसी विवाद में दबंगो ने पत्रकार के घर मे घुसकर की मारपीट थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि उनका दावा है कि थानाध्यक्ष ने उनकी नहीं सुनी और आरोपियों को बचाने की योजना बना ली.

आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर बृहस्पति पांडेय ने आत्मदाह  की कोशिश क्यों की और उनका क्या दावा है.

27 मई को भेजे एक ईमेल में पत्रकार बृहस्पति पांडेय ने कहा था कि – मेरे साथ और मेरे परिजनों के साथ 24 मई की सुबह मेरे पड़ोसियों नारदमुनि, गौरव, अभिषेक, व ग्राम जोगिया निवासी ऋषभ त्रिपाठी पुत्र संतोष त्रिपाठी ने घर मे घुस कर मारपीट की थी. इस दौरान ऋषभ पुत्र संतोष मेरे पत्नी के सीने पर बैठ गया था और अश्लीलता के साथ मेरे पत्नी के ऊपर हमला कर बैठा. इस संदर्भ में मेरे द्वारा थानाध्यक्ष अनिल सिंह को तहरीर भी दिया था. लेकिन उसी थानाध्यक्ष ने मुझसे धोखे से मारपीट के मामले में एक और तहरीर लिखवा लिया. और मेरी उस तहरीर को दरकिनार कर मामूली धाराओं में NCR दर्ज कर आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्लान बना लिया.

उन्होंने ईमेल में आरोप लगाया था कि इसके पीछे दबंग आरोपियों की राजनैतिक पहुंच और पैसे का खेल है.

पत्रकार बृहस्पति ने आरोप लगाया था कि इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा मेरे तहरीर को बदलवाने और आरोपियों को बचानें के मामले में अगर उक्त थानाध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं कि जाती है. तो मैं गुरुवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय बस्ती के सामने आत्मदाह करूँगा.

बृहस्पति ने लगाए थे ये आरोप

इससे पहले लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव निवासी पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि के साथ दबंगो द्वारा घर मे घुस कर मारपीट की गई. दावा है कि जब यह घटना हुई तो बृहस्पति पाण्डेय घटना के समय अपने घर पर मिट्टी आदि का काम करवा रहे थे. इतने में ही पड़ोस के नारदमुनि पाण्डेय और उनके परिवार के लोगो के साथ कुछ बाहरी लोग आकर गली गलौज करने लगे.

एक प्रेस विज्ञप्ति में बृहस्पति ने दावा किया कि इन दबंगो को जब गली गलौज के लिए मना किया गया तो ये लोग घर मे घुस कर लाठी डंडे व आधे से वार करने लगे जिससे परिवार की महिलाएं व बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

आरोप लगाया कि नारदमुनि के घर रिश्तेदारी में आये ऋषभ पुत्र सन्तोष तिवारी ग्राम जोगिया, थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती ने बृहस्पति पांडेय के पत्नी माधुरी के साथ छेड़खानी भी की.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/is-this-why-journalist-brihaspati-pandey-attempted-self-immolation/article-3559
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है