ट्रेन से आ रहे हैं बस्ती तो जानें किन प्रक्रियाओं का करना होगा पालन
जिलाधिकारी ने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों को कोरेंटाइन सेंटर में 14 दिन कोरेन्टाइन किया जायेंगा. इस लिए एक वाहन की व्यवस्था भी रखें और संदिग्ध पाए गए व्यक्ति को कोरेन्टाइन सेंटर भिजवाए. उ
न्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग करने वाले स्टाफ को स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए पीपीई किट उपलब्ध करा दें, हाथ धोने और सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था रखें, साफ-सफाई का एवं ड्यूटी पर लगे स्टाफ के भोजन पानी की व्यवस्था नियमित रूप से रखें.
यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकसयह भी पढ़ें: Lockdown 5: बस्ती में दुकानों के खुलने की नई टाइमिंग, यहां पढ़ें DM का पूरा आदेश
यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधाज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम हरैया प्रेम प्रकाश मीना ने बताया कि घघौआ पुलिस चैकी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों का बभनान एवं गौर स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई है. इनको निर्धारित प्रोफार्मा भी दे दिया गया है. इस प्रोफार्मा पर यात्री की सूचना अंकित करके जिला मुख्यालय पर विकास भवन एवं स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी.
ट्रेन से आने वालों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर ली गई है तथा इसके लिए सीएचसी गौर के स्टाफ को लगाया गया है. उन्होने यह भी बताया कि गोण्डा प्रशासन द्वारा भी दो कर्मचारियों की तैनाती की गयी है, जो गोण्डा जाने वाले यात्रियों की ब्योरा तैयार करेंगे.
बभनान में जीआरपी के इंस्पेक्टर ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन रुकेगी और वहां से यात्री सीढ़ी के रास्ते प्लेटफार्म नंबर एक पर आएंगे और यहां से वे बाहर निकलेंगे. उनके पास कुल आठ लोगों का स्टाफ है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया स्थानीय थाने से और भी स्टाफ बुलाकर यहां पर तैनात किया जाए. ट्रेनों के आने के समय संपूर्ण व्यवस्था चाक-चैबंद रखी जाए. निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चंद्र प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह, बीडीओ अनुपम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बस्ती में शराब की दुकानों के लिए आदेश, बढ़ाई गई टाइमिंग
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है