बस्ती में 6 दिसंबर को निकलेगी विशाल सद्भावना यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल

बस्ती में 6 दिसंबर को निकलेगी विशाल सद्भावना यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल
बस्ती में 6 दिसंबर को निकलेगी विशाल सद्भावना यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के  महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। समाजसेवी रंजीत आजाद ने बताया कि 6 दिसम्बर को नगर पंचायत बनकटी के बौद्ध बिहार से पैदल मार्च कर हजारों लोग देईसाड़ अम्बेडकर पार्क तक निकाली जाने वाली सद्भावना यात्रा में हिस्सा लेंगे।

रंजीत आजाद ने बताया कि सद्भावना यात्रा को सफल बनाने के लिये निरन्तर व्यापक सम्पर्क किया जा रहा है। खैराटी, कथरूआ, रौता, वैजीपुर, बरोहिया कला, देईसाड़, सजनाखोर, महादेवा के साथ ही अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। सम्पर्क के दौरान लाल बिहारी, अजीत कुमार, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार, ऋषि राज, उदयराज, भूमिधर, अजय, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, दिनेश आजाद आदि लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में जानकारी दिया। 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti