हल्लौर नगरा गांव के बीचोबीच खींची जा रही हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों में आक्रोश

Halluar Nagra Basti

बस्तीः सदर तहसील के हल्लौर नगरा गांव के बीचोबीच खींची जा रही हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. दर्जनों की संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर अविलम्ब समस्या के निदान की मांग किया है. गांव के नागेन्द्र कुमार ने बताया कि पड़ियापार विद्युत उपकेन्द्र से आ रही 11 हजार वोल्ट की सप्लाई गांव से होंकर जायेगी. आबादी के बीचोबीच हाईटेंशन तार खींचा जाना कतई उचित नही है. आये दिन इससे घटनायें होंगी.

बताया यह भी जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन खींचने के लिये दूसरे मार्ग का सर्वे किया गया था लेकिन व्यापक जनहित को दरकिनार कर गांव के बीच लाइन खींची जा रही है. अनेकों मकानों से होकर गुजरने वाले खतरनाक विद्युत तारों से गांव के लोगों की आजादी छिन जायेगी. वे अपने मकान की छतों का उपयोग नही कर पायेंगे.

ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के लिये केबल द्वारा खींचे जाने की मांग किया है. ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से द्वारिका प्रसाद, शिवबचन शर्मा, रामअजोर, केदारनाथ, धर्मपाल, भरत कुमार, भागवत, हनुमन्त लाल, सुरेन्द्र कुमार यादव, जमुना प्रसाद, भगवानदास,लक्ष्मी प्रसाद, राकेश यादव, रविन्द्रनाथ, धर्मेन्द्र कुमार,विश्राम शर्मा, विष्णु यादव, रामनाथ, संजय शर्मा, रामबिलास, संतराम मौर्य, हनुमान यादव, रामअवध अग्रहरि आदि मौजूद थे.

युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर यह भी पढ़ें: युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Jun 2020 By Bhartiya Basti

हल्लौर नगरा गांव के बीचोबीच खींची जा रही हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों में आक्रोश

बस्तीः सदर तहसील के हल्लौर नगरा गांव के बीचोबीच खींची जा रही हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. दर्जनों की संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर अविलम्ब समस्या के निदान की मांग किया है. गांव के नागेन्द्र कुमार ने बताया कि पड़ियापार विद्युत उपकेन्द्र से आ रही 11 हजार वोल्ट की सप्लाई गांव से होंकर जायेगी. आबादी के बीचोबीच हाईटेंशन तार खींचा जाना कतई उचित नही है. आये दिन इससे घटनायें होंगी.

बताया यह भी जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन खींचने के लिये दूसरे मार्ग का सर्वे किया गया था लेकिन व्यापक जनहित को दरकिनार कर गांव के बीच लाइन खींची जा रही है. अनेकों मकानों से होकर गुजरने वाले खतरनाक विद्युत तारों से गांव के लोगों की आजादी छिन जायेगी. वे अपने मकान की छतों का उपयोग नही कर पायेंगे.

ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के लिये केबल द्वारा खींचे जाने की मांग किया है. ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से द्वारिका प्रसाद, शिवबचन शर्मा, रामअजोर, केदारनाथ, धर्मपाल, भरत कुमार, भागवत, हनुमन्त लाल, सुरेन्द्र कुमार यादव, जमुना प्रसाद, भगवानदास,लक्ष्मी प्रसाद, राकेश यादव, रविन्द्रनाथ, धर्मेन्द्र कुमार,विश्राम शर्मा, विष्णु यादव, रामनाथ, संजय शर्मा, रामबिलास, संतराम मौर्य, हनुमान यादव, रामअवध अग्रहरि आदि मौजूद थे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/high-tension-line-being-drawn-in-the-midst-of-hallaur-nagra-village-outrage-among-villagers/article-3711
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है