39 लाख 87 हजार की लागत से बनेगा कूडा निस्तारण केन्द्र

39 लाख 87 हजार की लागत से बनेगा कूडा निस्तारण केन्द्र
basti breaking news basti news

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, नगर पालिका      अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ विधि विधान से कोठवा भरतपुर के निकट कूडा निस्तारण केन्द्र एम.आर.एफ. सेन्टर के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया।भूमि पूजन के बाद

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा और अंकुर वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की कड़ी में 39 लाख 87 हजार की लागत से शहर से सटे कोठवा भरतपुर में कूडा निस्तारण केन्द्र एम.आर.एफ. सेन्टर का निर्माण कराया जायेगा। इससे कूडा निस्तारण में तेजी आयेगी।  पालिकाध्यक्ष नेहा वर्मा ने इस मौके पर कहा कि उन्होने चुनाव के दौरान  नगर पालिका क्षेत्र की जनता से जो वायदा किया था उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है।
कूडा निस्तारण केन्द्र के भूमि पूजन अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti