बस्ती में कोरोना के चार नये मामले, संख्या बढ़कर हुई 46
इस नये मामले के बाद जिले में कुल कोरोना मामलों की संख्या 46 हो गई है और कुल एक्टिव केस 23 हैं.
वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 46, सिद्धार्थनगर में 32 और संतकबीरनगर में 35 केस के बाद कुल मामले 113 हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभइससे पहले जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी था कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं. (हालांकि बस्ती जिला ऑरेंज जोन में है.) डीएम बस्ती ने बताया कि बीते 28 दिनों में इन इलाकों से कोई नया मामला ना आने की वजह से यह फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि इन इलाकों से बैरिकेंडिंग और पुलिस की ड्यूटी हटा ली गई है.
दोनों इलाकों के लिए राहत की जानकारी देते हुए डीएम बस्ती ने बताया कि अब यहां के लोग जरूरी काम के लिए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक के दौरान निकल सकते हैं. इस दौरान इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए रखने के नियमों का पालन करना होगा.
यह भी पढ़ें: Basti Corona Update: बस्ती दो हॉटस्पॉट्स के लिए राहत भरी खबर, डीएम ने दी जानकारी
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है