अनियमितता पर डीएम ने लगायी फटकार, प्लान्ट प्रोडक्शन इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस
जिलाधिकारी ने उक्त कृषि बीज सम्वर्धन प्रक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सोलर पम्प में तकनीकी खराबी पाये जाने पर उसको तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्टाक पंजिका, कैसबुक और स्टोर रसीद आदि का निरीक्षण करने के दौरान अभिलेखों का अद्यतन अंकन न पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यो में शिथिलता कत्तई बर्दाश्त नही तथा संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नर्सरी में धान का बीज डालकर शुभारम्भ किया.
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बस्ती सदर स्थित बीज गोदाम एवं बीज गोदाम सयंत्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बीज गोदाम प्रभारी अभिषेक को स्टाक रजिस्टर, बीज वितरण रजिस्टर में सही ढंग से अंकन न करने के कारण वेतन वाधित करते हुए नोटिस जारी करने का आदेश दिया.
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि 03 दिन के अन्दर किसान सहायको को लगाकर बीज वितरण रजिस्टर पर किसानों का आधार एवं मोबाईल नम्बर का अंकन कराये एवं प्रतिदिन स्टाक की स्थिति से अवगत कराये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीज गोदाम पर आये किसानों से पंजीकरण एवं बीज वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उन्होंने गनेशपुर से आये किसान से बातचीत कर उसका पंजीकरण कराकर प्रक्रिया का अवलोकन किया.
यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधाDM ने जिला कृषि अधिकारी को आदेशित किया कि गोदाम पर ब्लैकबोर्ड लगाकर प्रतिदिन बीज की उपलब्धता का अकंन करे, जिससे कि खरीद के लिए आये किसानो को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाकर सही ढंग से पंजीकरण एवं बीज वितरण कराना सुनिश्चित करें. निरीक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. संजय त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है