बस्ती में कोरोना के 52 मामलों के बीच डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह राहत भरी जानकारी

Untitled Design1

बस्ती (Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रविवार तक कुल 52 कोरोना मामले थे. इन सबके बीच जिले के लिए राहत भरी खबर है कि अब यहां कोई भी कंटेनमेंट जोन नहीं है. इसकी जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी. उन्होंने बताया कि मोहल्ला तुरकहिया, ग्राम परसा ज़फ़र, ग्राम जमोहारा के तीन कंटेनमेंट जोन यानी हॉट स्‍पॉट ग्रीन जोन में हो गए (हालाँकि कुल मिलाकर बस्‍ती जिला अब भी ऑरेंज ज़ोन में है) क्योंकि इन क्षेत्रों में पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला नहीं पाया गया है. इन क्षेत्रों से पूलिंग के लिए नमूने निगेटिव आए हैं.

डीएम ने बताया कि बैरिकेडिंग और पुलिस ड्यूटी को हटाया जा रहा है. इन क्षेत्रों के लोग अपने घरों और मोहल्ले / गाँव के बाहर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के दौरान आवश्यक कार्य के लिए जा सकते हैं. हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर और सेनिटेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

जिलाधिकारी बस्ती ने कहा िक मैं कोरोना के साथ लड़ाई में उनके द्वारा दिखाए गए दृढ़ता के लिए तुरकहिया, परसा ज़ाफर, जमोहरा के लोगों को बधाई देता हूं.

बस्ती में वोटर लिस्ट विवाद, सफाई कर्मचारियों ने डीएम से की फिरोज अहमद पर दर्ज केस हटाने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में वोटर लिस्ट विवाद, सफाई कर्मचारियों ने डीएम से की फिरोज अहमद पर दर्ज केस हटाने की मांग

निषाद समाज की बड़ी मांग, विधानसभा में आरक्षण और जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा उठाने की अपील यह भी पढ़ें: निषाद समाज की बड़ी मांग, विधानसभा में आरक्षण और जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा उठाने की अपील

डीएम ने बताया कि जिले में फिलहाल कुल 52 मामले हैं जिसमें से 29 केस एक्टिव हैं. इससे पहले जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी थी कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं.  उन्होंने बताया कि बस्ती में स्थिति नियंत्रण में है.

कप्तानगंज में चक मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार यह भी पढ़ें: कप्तानगंज में चक मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें:  लॉकडाउन में घर लौटे लोगों को नल नहीं छूने दे रहे लोग, सहारा बनी प्रदूषण मुक्त कुआनों

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 May 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती में कोरोना के 52 मामलों के बीच डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह राहत भरी जानकारी

बस्ती (Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रविवार तक कुल 52 कोरोना मामले थे. इन सबके बीच जिले के लिए राहत भरी खबर है कि अब यहां कोई भी कंटेनमेंट जोन नहीं है. इसकी जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी. उन्होंने बताया कि मोहल्ला तुरकहिया, ग्राम परसा ज़फ़र, ग्राम जमोहारा के तीन कंटेनमेंट जोन यानी हॉट स्‍पॉट ग्रीन जोन में हो गए (हालाँकि कुल मिलाकर बस्‍ती जिला अब भी ऑरेंज ज़ोन में है) क्योंकि इन क्षेत्रों में पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला नहीं पाया गया है. इन क्षेत्रों से पूलिंग के लिए नमूने निगेटिव आए हैं.

डीएम ने बताया कि बैरिकेडिंग और पुलिस ड्यूटी को हटाया जा रहा है. इन क्षेत्रों के लोग अपने घरों और मोहल्ले / गाँव के बाहर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के दौरान आवश्यक कार्य के लिए जा सकते हैं. हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर और सेनिटेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

जिलाधिकारी बस्ती ने कहा िक मैं कोरोना के साथ लड़ाई में उनके द्वारा दिखाए गए दृढ़ता के लिए तुरकहिया, परसा ज़ाफर, जमोहरा के लोगों को बधाई देता हूं.

डीएम ने बताया कि जिले में फिलहाल कुल 52 मामले हैं जिसमें से 29 केस एक्टिव हैं. इससे पहले जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी थी कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं.  उन्होंने बताया कि बस्ती में स्थिति नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें:  लॉकडाउन में घर लौटे लोगों को नल नहीं छूने दे रहे लोग, सहारा बनी प्रदूषण मुक्त कुआनों

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/dm-ashutosh-niranjan-gave-this-relief-information-among-the-total-48-cases-of-corona-in-basti-uttar-pradesh/article-3428
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है