बस्ती: मृतक की कोरोना रिपोर्ट पर डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह जानकारी

Dm Basti2

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सोमवार को दो मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसमें एक की मौत 15 मई को ही हो गई थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘2 और पॉजिटिव मामले आज (सोमवार को) पाए गए.दोनों महाराष्ट्र क्षेत्र के प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में बस्ती आए थे.’ डीएम बस्ती ने लिखा- ‘उनमें से एक की 15 मई की रात को मृत्यु हो गई थी. उसका नमूना लिया गया था और आज परिणाम आया. पूरी तरह से जांच के बाद मौत का खुलासा किया जाएगा. दूसरा व्यक्ति कैली अस्पताल बस्ती (एल 2 सुविधा) में पहले से ही मौजूद है.’

जिलाधिकारी बस्ती ने कहा- ‘आज तक के आँकड़े: बस्ती में कुल कोरोना मामले: 54. कुल एक्टिव कोरोना मामले: 25. बस्ती में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.’

दैनिक भारतीय बस्ती के 48वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह, AI पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें: दैनिक भारतीय बस्ती के 48वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह, AI पर हुई चर्चा

बता दें मृतक को भानपुर के ग्लोबल हॉस्पिटल में कराया भर्ती गया, लगातार साँस फूलना व मामला समझ से बाहर होने पर ग्लोबल हॉस्पिटल ने रेफेर  किया. परिजन दसिया के पास शम्भु हॉस्पिटल  लेकर पहुँचे, अस्पताल ने हालत को देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया. परिजन दसिया से मरीज़ को लेकर कृष्णा हॉस्पिटल के लिए निकले, पर पुरैना के पास बीमार ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बस्ती लौट रहे अमृत की MP में हुई मौत, परिवार को आपके मदद की जरूरत

अब तक 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव

एसडीएम नीरज प्रसाद ने जानकारी दी कि युवक के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है और सैंपलिंग कर जांच के लिए भेज दिया गया है.

सोमवार को ही सामने आए एक अन्य मामले में युवक कैली अस्पताल में भर्ती था और फिलहाल उसे मुंडेरवा के सीएचसी में शिफ्ट किया गया है. अब तक बस्ती जिले में कुल 54 लोग संक्रमित हैं, 28 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 24 केस एक्टिव है.

यह भी पढ़ें: यूपी के लिए Lockdown 4.0 की गाइडलाइन्स जारी, सब्जी मंडियों को मिली यह छूट, शादी के लिए लेनी होगी परमिशन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 May 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती: मृतक की कोरोना रिपोर्ट पर डीएम आशुतोष निरंजन ने दी यह जानकारी

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सोमवार को दो मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसमें एक की मौत 15 मई को ही हो गई थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘2 और पॉजिटिव मामले आज (सोमवार को) पाए गए.दोनों महाराष्ट्र क्षेत्र के प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में बस्ती आए थे.’ डीएम बस्ती ने लिखा- ‘उनमें से एक की 15 मई की रात को मृत्यु हो गई थी. उसका नमूना लिया गया था और आज परिणाम आया. पूरी तरह से जांच के बाद मौत का खुलासा किया जाएगा. दूसरा व्यक्ति कैली अस्पताल बस्ती (एल 2 सुविधा) में पहले से ही मौजूद है.’

जिलाधिकारी बस्ती ने कहा- ‘आज तक के आँकड़े: बस्ती में कुल कोरोना मामले: 54. कुल एक्टिव कोरोना मामले: 25. बस्ती में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.’

बता दें मृतक को भानपुर के ग्लोबल हॉस्पिटल में कराया भर्ती गया, लगातार साँस फूलना व मामला समझ से बाहर होने पर ग्लोबल हॉस्पिटल ने रेफेर  किया. परिजन दसिया के पास शम्भु हॉस्पिटल  लेकर पहुँचे, अस्पताल ने हालत को देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया. परिजन दसिया से मरीज़ को लेकर कृष्णा हॉस्पिटल के लिए निकले, पर पुरैना के पास बीमार ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बस्ती लौट रहे अमृत की MP में हुई मौत, परिवार को आपके मदद की जरूरत

अब तक 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव

एसडीएम नीरज प्रसाद ने जानकारी दी कि युवक के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है और सैंपलिंग कर जांच के लिए भेज दिया गया है.

सोमवार को ही सामने आए एक अन्य मामले में युवक कैली अस्पताल में भर्ती था और फिलहाल उसे मुंडेरवा के सीएचसी में शिफ्ट किया गया है. अब तक बस्ती जिले में कुल 54 लोग संक्रमित हैं, 28 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 24 केस एक्टिव है.

यह भी पढ़ें: यूपी के लिए Lockdown 4.0 की गाइडलाइन्स जारी, सब्जी मंडियों को मिली यह छूट, शादी के लिए लेनी होगी परमिशन

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/dm-ashutosh-niranjan-gave-this-information-on-the-corona-report-of-the-deceased-in-basti-uttar-pradesh/article-3452
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है