ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो को गति देगी जिला पंचायत-संजय चौधरी

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो को गति देगी जिला पंचायत-संजय चौधरी
6

बस्ती. आलोक आंबेडकर बुद्ध विहार नरखोरिया सेवा समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का स्वागत किया गया.  बुद्ध विहार के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि उन्हें सेवा का जो अवसर मिला है पूरा प्रयास होगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत की ओर से विकास की गति को तेज किया जाय.

ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ने स्थानीय समस्याओं से पंचायत  अध्यक्ष को अवगत कराते हुये कहा कि आम जन मानस को यह महसूस होना चाहिये कि जिला पंचायत उनके साथ है. विकास कार्य इस तरह कराये जांय कि लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आये.

आलोक आंबेडकर बुद्ध विहार नरखोरिया सेवा समिति के अध्यक्ष फूलचन्द गौतम ने आभार ज्ञापन करते हुये मूल भूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान दिलाया.

बस्ती में त्योहारों पर कहीं परेशानी हो तो यहां करें फोन, प्रशासन ने जारी किया नंबर यह भी पढ़ें: बस्ती में त्योहारों पर कहीं परेशानी हो तो यहां करें फोन, प्रशासन ने जारी किया नंबर

स्वागत समारोह में जयेश प्रताप जायसवाल,  विधायक संजय प्रताप के प्रतिनिधि मनोज सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि पंकज श्रीवास्तव, अखिलेश चौधरी, मिश्री लाल गौतम, श्याम सुन्दर गौतम, हरीराम गौतम, प्रदीप चौधरी, आकाश चौधरी, मेहर चौधरी, रजनीश चौधरी, दीपक रावत, अमर सोनकर,  राकेश सिंह, अनिल सिंह, धर्मदेव चौधरी, रिखई चौधरी, निसार, सत्य प्रकाश सोनी, राधेश्याम, गंगाराम चौधरी के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे. यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है. 

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत यह भी पढ़ें: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

बस्ती पुलिस पर रिश्वतखोरी और उत्पीड़न के आरोप, न्याय की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती पुलिस पर रिश्वतखोरी और उत्पीड़न के आरोप, न्याय की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है