बस्ती में सीएम योगी के आने से पहले सड़क पर दौड़ीं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, वीडियो वायरल

बस्ती में सीएम योगी के आने से पहले सड़क पर दौड़ीं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, वीडियो वायरल
बस्ती में सीएम योगी के आने से पहले सड़क पर दौड़ीं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, वीडियो वायरल

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बस्ती पहुंचे.उनका हेलीकॉप्टर श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद वे कार से सीधे सदर अस्पताल चौराहे स्थित ब्रह्मलीन नन्दा बाबा आश्रम पहुंचे.यहाँ मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री देशबन्धु नन्दानाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तपसीधाम के महंत जय बक्शदास, भदेश्वनाथ के महंत दिव्यांशु, डारीडीहा के महंत अजेश्वर, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर उपस्थित रहे.

फ्लीट अलर्ट का मैसेज और अफसरों की दौड़

इसी बीच फ्लीट अलर्ट का मैसेज मिलते ही डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन तत्काल सड़क पर दौड़ते नजर आए.दोनों अधिकारी सीएम को रिसीव करने की तैयारी में थे, और कुछ ही क्षणों में उनके पीछे पूरा प्रशासनिक अमला भी दौड़ पड़ा.अफसरों के दौड़ते हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का ध्यान खींचा.

गड्ढों में तब्दील सड़कों पर निकली ट्रैक्टर यात्रा, सुभासपा ने दी आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें: गड्ढों में तब्दील सड़कों पर निकली ट्रैक्टर यात्रा, सुभासपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए सेफ हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. 

2016 से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति, मुख्यमंत्री से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग यह भी पढ़ें: 2016 से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति, मुख्यमंत्री से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग

फ्लीट अलर्ट का क्या होता है मतलब ?

फ्लीट अलर्ट का मतलब होता है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सभी गाड़ियाँ तैयार रहें और सभी अधिकारी व सुरक्षा कर्मी अपनी-अपनी जगह पर पहुँच जाएँ ताकि काफ़िला किसी भी समय आगे बढ़ सके. इसी कारण डीएम ने फ्लीट अलर्ट कहा. 

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है