कल्याण सिंह का निधन एक युग का अंत- संजय प्रताप जायसवाल
बस्ती . उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि देश ने एक समर्पित राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और श्रीराम मंदिर के लिये सत्ता को ठुकरा देने वाले साहसिक व्यक्तित्व को खो दिया. कहा कि कल्याण सिंह का निधन एक युग का अंत है. नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिये.
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जयेश प्रताप, मनोज सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, अमर सोनी, उमेश ठाकुर, विक्की गुप्ता, महेन्द्र सिंह, उमेश यादव, पिन्टू यादव, महेश सिंह, श्याम कुमार आदि ने श्रद्धां सुमन अर्पित किया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है