4 बच्चों समेत 50 नये मामले, बस्ती में कोरोना के मामले 100 के पार, कुल संख्या हुई 104

Coronavirus Covid 19

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Coronavirus In Basti) में कोरोना के मामलों को लेकर बड़ी खबर है. मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार चली गई. मंगलवार को जिले में 50 कोरोना मामले पॉजिटिव पाए गए. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की है. यह सारे मामले बाहर से मजदूरों से जुड़े हुए हैं.

मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अब जिले में कुल संख्या 104 हो गई है जबकि एक्टिव केस 74 है यह सभी 50 प्रवासी श्रमिक है जो मुंबई और पूना से 16 मई को बस्ती आए थे.इन 50 लोगों में 4 बच्चे भी हैं.

युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर यह भी पढ़ें: युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर

इससे पहले जिले में सोमवार को 2 नये मामले आये थे. जिसमें एक की मौत 15 मई को ही हो गई थी. फिलहाल जिले में 104 केस हैं, जिसमें से 2 की मौत, हो गई है, 74 का इलाज चल रहा है और 29 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं.

बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायता यह भी पढ़ें: बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायता

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बस्ती लौट रहे अमृत की MP में हुई मौत, परिवार को आपके मदद की जरूरत

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 May 2020 By Bhartiya Basti

4 बच्चों समेत 50 नये मामले, बस्ती में कोरोना के मामले 100 के पार, कुल संख्या हुई 104

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Coronavirus In Basti) में कोरोना के मामलों को लेकर बड़ी खबर है. मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार चली गई. मंगलवार को जिले में 50 कोरोना मामले पॉजिटिव पाए गए. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की है. यह सारे मामले बाहर से मजदूरों से जुड़े हुए हैं.

मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अब जिले में कुल संख्या 104 हो गई है जबकि एक्टिव केस 74 है यह सभी 50 प्रवासी श्रमिक है जो मुंबई और पूना से 16 मई को बस्ती आए थे.इन 50 लोगों में 4 बच्चे भी हैं.

इससे पहले जिले में सोमवार को 2 नये मामले आये थे. जिसमें एक की मौत 15 मई को ही हो गई थी. फिलहाल जिले में 104 केस हैं, जिसमें से 2 की मौत, हो गई है, 74 का इलाज चल रहा है और 29 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बस्ती लौट रहे अमृत की MP में हुई मौत, परिवार को आपके मदद की जरूरत

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/coronavirus-positive-case-basti-uttar-pradesh/article-3460
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है