बस्ती में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
बस्ती . उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ गई. मंगलवार को जिले में 1 और कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या 42 हो गई जिसमें से 19 केस एक्टिव हैं. बताया गया कि शख्स मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड गांव का निवासी है. बीते दिनों यह मुंबई से लौटा था और गांव के प्राथमिक स्कूल में बने सेंटर में क्वारंटीन था.
इस बाबत डीएम बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी कि बस्ती में 1 नया पॉजिटिव मामला पाया गया जो एक प्रवासी मजदूर है जो हाल ही में मुंबई से आया था. वह पहले से ही क्वारंटीन था. उन्होंने बताया कि इस नये मामले के बाद जिले में कुल कोरोना मामलों की संख्या 42 हो गई है और कुल एक्टिव केस 19 हैं.
डीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 42, सिद्धार्थनगर में 24 और संतकबीरनगर में 33 केस के बाद कुल मामले 99 हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: बस्ती में दलित मासूम से दुराचार-हत्या का मामला, 1 साल बाद भी खुलासा नहीं, मां ने CBI जांच की उठाई मांगयह भी पढ़ें: Exclusive: यूपी पंचायत चुनाव 2020 से जुड़ा यह मैसेज है फर्जी, चुनाव आयोग ने की पुष्टि
बस्ती में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
बस्ती . उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ गई. मंगलवार को जिले में 1 और कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या 42 हो गई जिसमें से 19 केस एक्टिव हैं. बताया गया कि शख्स मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड गांव का निवासी है. बीते दिनों यह मुंबई से लौटा था और गांव के प्राथमिक स्कूल में बने सेंटर में क्वारंटीन था.
इस बाबत डीएम बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी कि बस्ती में 1 नया पॉजिटिव मामला पाया गया जो एक प्रवासी मजदूर है जो हाल ही में मुंबई से आया था. वह पहले से ही क्वारंटीन था. उन्होंने बताया कि इस नये मामले के बाद जिले में कुल कोरोना मामलों की संख्या 42 हो गई है और कुल एक्टिव केस 19 हैं.
डीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 42, सिद्धार्थनगर में 24 और संतकबीरनगर में 33 केस के बाद कुल मामले 99 हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Exclusive: यूपी पंचायत चुनाव 2020 से जुड़ा यह मैसेज है फर्जी, चुनाव आयोग ने की पुष्टि
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है