Coronavirus: बस्ती में कमिश्नर आवास तक पहुंचा Covid19, अब तक 237 संक्रमित

Coronavirus: बस्ती में कमिश्नर आवास तक पहुंचा Covid19, अब तक 237 संक्रमित
Corona Virus

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Basti Coronavirus) में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. जिले में बुधवार को कोरोना के 37 नये मामले सामने आए जिसमें बस्ती मंडल के कमिश्नर (मंडलायुक्त) IAS अनिल कुमार सागर के आवास पर तैनात रसोइया भी संक्रमित पाया गया है. गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 150 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 113 लोग निगेटिव पाए गए जबकि 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 237 पहुंच गई जिसमें 183 एक्टिव हैं, 6 की मौत हो चुकी है और 46 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. मंडलायुक्त के आवास पर तैनात रसोइये की  सैंपलिंग 28 मई को कराई गई थी. इस बाबत पर अनिल कुमार सागर ने कहा कि एक महीने पहले रसोइया छुट्टी पर गया था. जिला अस्पताल भेजकर उसकी सैंपलिंग कराई गई. आवास के बाकी कर्मचारी सुरक्षित हैं. घबराने की जरूरत नहीं है.

वहीं रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 24 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. जिन लोगों को बस्ती से छुट्टी मिली उसमें 21 मरीज सिद्धार्थनगर, 2 कुशीनगर और 1 बस्ती का मरीज था.

बस्ती में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण! लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप, CM पोर्टल पर शिकायत यह भी पढ़ें: बस्ती में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण! लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप, CM पोर्टल पर शिकायत

यह भी पढ़ें:  Coronavirus: बस्ती में कैसा हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, सामने आया सच

सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है