गांवों में कोरोना का खौफ, करा रहे हैं सेनेटाइज

3 2 11

बस्ती (Basti News) .कोरोना का कहर गांवों तक न पहुंचने पाये इस उद्देश्य को लेकर ग्रामीण स्वंय सतर्क है और मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही घर-घर सेनेटाइज करने का अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खेमराजपुर निवासी अमन श्रीवास्तव के प्रयास से खेमराजपुर के केवटहिया, गोसाई जोत, लाला पुरवा, रायपारा में अपनेे धन और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घरों को सेनेटाइज कराया जिससे लोग कोरोना संक्रमण से बचे रह सके.

रमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुये कहा कि शारीरिक दूरी बनाकर अपने कार्य करें और यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता हो तो उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें जिससे उसकी जांच कराकर होम कोरोन्टाइन कराया जा सके. इस बीमारी में बचाव ही सबसे बेहतर उपचार है. गांवों को सेनेटाइज कराने में अंकुर श्रीवास्तव, सत्यव्रत, उमाशंकर, साबिर अली, श्रीनाथ, हसन अली, मो. शरीफ, फिरोज, मोहम्मद अली, नासिर, रामनाथ, के साथ ही गांव के अनेक लोगों ने योगदान दिया.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/corona-is-awe-in-villages-making-sanitizes/article-3345
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है