अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज, बस्ती में भूख हड़ताल पर बैठे पंकज

Pankaj Dwivedi

बस्ती (Basti News) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से पार्टी कार्यकता व नेता नाराज़ हैं.कार्यकर्ताओं की मांग है कि अजय लल्लू को शीघ्र सम्मान सहित रिहा किया जाये. कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया हैं. बस्ती युवा कांग्रेस के महासचिव पंकज द्विवेदी ने अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कल से भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. पूर्णतया लाकडाउन का पालन करते हुये वे अपनी आवाज प्रदेश सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं.

द्विवेदी का कहना है वे कलेक्ट्रेट पर भूख हडताल शुरू करते तो सैकड़ों कांग्रेसी उनके साथ बैठते लेकिन लाकडाउन का पालन न हो पाता. इसलिये अपनी देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुये पैतृक गांव सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला में निज निवास पर ही भूख हड़ताल शुरू कर दिया.

पंकज ने कहा भाजपा कदम कदम पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार तार कर रही है. संदर्भित मामले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिये की गयी बसों की व्यवस्था को प्रदेश सरकार द्वारा ठुकरा देना घटिया दर्जे की राजनीति का प्रमाण है. भूख हड़ताल पर बैठे पंकज का कहना है कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा.

डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें: डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ कांग्रेस हर स्तर पर खड़ी है. कोरोना महामारी में हम सरकार का साथ दे रहे है लेकिन भाजपा सरकार बसों के लिए राजनीति कर रही है. पंकज द्विवेदी ने वर्तमान बीजेपी सरकार को तानाशाह बताया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 May 2020 By Bhartiya Basti

अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज, बस्ती में भूख हड़ताल पर बैठे पंकज

बस्ती (Basti News) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से पार्टी कार्यकता व नेता नाराज़ हैं.कार्यकर्ताओं की मांग है कि अजय लल्लू को शीघ्र सम्मान सहित रिहा किया जाये. कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया हैं. बस्ती युवा कांग्रेस के महासचिव पंकज द्विवेदी ने अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कल से भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. पूर्णतया लाकडाउन का पालन करते हुये वे अपनी आवाज प्रदेश सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं.

द्विवेदी का कहना है वे कलेक्ट्रेट पर भूख हडताल शुरू करते तो सैकड़ों कांग्रेसी उनके साथ बैठते लेकिन लाकडाउन का पालन न हो पाता. इसलिये अपनी देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुये पैतृक गांव सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला में निज निवास पर ही भूख हड़ताल शुरू कर दिया.

पंकज ने कहा भाजपा कदम कदम पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार तार कर रही है. संदर्भित मामले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिये की गयी बसों की व्यवस्था को प्रदेश सरकार द्वारा ठुकरा देना घटिया दर्जे की राजनीति का प्रमाण है. भूख हड़ताल पर बैठे पंकज का कहना है कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ कांग्रेस हर स्तर पर खड़ी है. कोरोना महामारी में हम सरकार का साथ दे रहे है लेकिन भाजपा सरकार बसों के लिए राजनीति कर रही है. पंकज द्विवेदी ने वर्तमान बीजेपी सरकार को तानाशाह बताया है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/congress-workers-angered-by-ajay-kumar-lallu-arrest-pankaj-sitting-on-hunger-strike-in-basti/article-3499
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है