प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग को लेकर घरों कांग्रेस नेताओं ने किया उपवास
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिये एक हजार बसों का प्रबन्ध किया था किन्तु उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बसों को चलाने की अनुमति नहीं दिया और जायज विरोध करने पर प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करा दिया. यह पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी कदम है. मांग किया कि तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष को रिहा कराया जाय. कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंदों की सेवा जारी रखे हुये है. ऐसे में भाजपा संकटकाल में भी वोट की राजनीति कर रही है.
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर पं. नेहरू को नमन् करने एवं घरों से उपवास करने वालों में वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, देवी प्रसाद पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, डा. वाहिद सिद्दीकी, शेर मोहम्मद, प्रशान्त पाण्डेय, अलीम अख्तर, सचिन शुक्ल, राकेश पाण्डेय, अनिल भारती, पवन वर्मा, रविन्द्र चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी इन्द्रपाल सिंह, आदि शामिल रहे. कांग्रेस कार्यालय पर पं. नेहरू को नमन् करने के बाद कांग्रेसजनों ने घरों पर उपवास कर न्याय के लिये सत्याग्रह किया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है