प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टर अभियान
बस्ती (Basti News) . कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस की महारसोई तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रही. जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बस्ती शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चस्पा करने का अभियान शुरू किया. कांग्रेस के पोस्टर में ‘अजय कुमार लल्लू को रिहा करो, कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई और सेवा कार्य चलता रहेगा, प्रकाशित है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों को क्षेत्रवार पोस्टर उपलब्ध कराते हुये कहा गया है कि वे इसे अनिवार्य रूप से गांव- गांव, घर-घर चस्पा करायें.
पोस्टर लगाने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक परम्पराओं का गला घोट रही है. कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिये एकजुटता की बात तो की जाती है किन्तु उत्तर प्रदेश सरकार के पास इस बात का कोई जबाब नही है कि मजदूरों के हक के लिये संघर्ष करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सलाखों के पीछे क्यों हैं. कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा सत्याग्रह जारी रखेंगे.
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी पर बने महारसोई बने भोजन पैकेट गरीबों, जरूरतमंदों, शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज में बने जांच सेन्टर एवं शहर के अन्य स्थानों पर वितरित किया गया. इसी क्रम में कर्नल ए.के. सिंह के संयोजन में जनपद के विक्रमजोत में कांग्रेस महारसोई संचालित कर जरूरतमंदों में भोजन वितरित कराया गया.
यह भी पढ़ें: युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीरमहारसोई को संचालित कराने और भोजन वितरण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, रफीक खान, अलीम अख्तर, मो. युसुफ कल्लन, गंगा प्रसाद मिश्र, अनिल भारती, सोमनाथ पाण्डेय, आलोक तिवारी, रविन्द्र सिंह, शबीहा खातून, गायत्री गुप्ता, विनोद रानी आहूजा, शकुन्तला देवी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, पवन वर्मा, विक्रम चौहान, अनुराग पाण्डेय, फैजू, सूरज गुप्ता, महेन्द्र श्रीवास्तव, राम वेलास चौधरी, हरिओम त्रिपाठी, शेर मोहम्मद, विकास वर्मा, परशुराम आदि कांग्रेसजन शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योगदान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायतायह भी पढ़ें: आजमगढ़: बारिश से उजड़े आशियाने में चूल्हा जलाने की रिहाई मंच की कोशिश
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टर अभियान
बस्ती (Basti News) . कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस की महारसोई तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रही. जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बस्ती शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चस्पा करने का अभियान शुरू किया. कांग्रेस के पोस्टर में ‘अजय कुमार लल्लू को रिहा करो, कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई और सेवा कार्य चलता रहेगा, प्रकाशित है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों को क्षेत्रवार पोस्टर उपलब्ध कराते हुये कहा गया है कि वे इसे अनिवार्य रूप से गांव- गांव, घर-घर चस्पा करायें.
पोस्टर लगाने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक परम्पराओं का गला घोट रही है. कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिये एकजुटता की बात तो की जाती है किन्तु उत्तर प्रदेश सरकार के पास इस बात का कोई जबाब नही है कि मजदूरों के हक के लिये संघर्ष करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सलाखों के पीछे क्यों हैं. कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा सत्याग्रह जारी रखेंगे.
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी पर बने महारसोई बने भोजन पैकेट गरीबों, जरूरतमंदों, शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज में बने जांच सेन्टर एवं शहर के अन्य स्थानों पर वितरित किया गया. इसी क्रम में कर्नल ए.के. सिंह के संयोजन में जनपद के विक्रमजोत में कांग्रेस महारसोई संचालित कर जरूरतमंदों में भोजन वितरित कराया गया.
महारसोई को संचालित कराने और भोजन वितरण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, रफीक खान, अलीम अख्तर, मो. युसुफ कल्लन, गंगा प्रसाद मिश्र, अनिल भारती, सोमनाथ पाण्डेय, आलोक तिवारी, रविन्द्र सिंह, शबीहा खातून, गायत्री गुप्ता, विनोद रानी आहूजा, शकुन्तला देवी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, पवन वर्मा, विक्रम चौहान, अनुराग पाण्डेय, फैजू, सूरज गुप्ता, महेन्द्र श्रीवास्तव, राम वेलास चौधरी, हरिओम त्रिपाठी, शेर मोहम्मद, विकास वर्मा, परशुराम आदि कांग्रेसजन शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योगदान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: आजमगढ़: बारिश से उजड़े आशियाने में चूल्हा जलाने की रिहाई मंच की कोशिश
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है