CM योगी का बस्ती दौरा: नन्दा बाबा आश्रम में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों संग अहम बैठक

CM योगी का बस्ती दौरा: नन्दा बाबा आश्रम में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों संग अहम बैठक

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर हुआ। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी कार द्वारा सदर अस्पताल चौराहे स्थित ब्रह्मलीन नन्दा बाबा जी के आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय श्री देशबन्धु नन्दानाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान तपसीधाम के महंत जय बक्शदास, भदेश्वनाथ के महंत दिव्यांशु, डारीडीहा के महंत अजेश्वर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बने सेफ हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। वार्ता के दौरान संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीएम योगी के निर्देश के बाद भी बस्ती में गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल यह भी पढ़ें: सीएम योगी के निर्देश के बाद भी बस्ती में गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

On
Tags:

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है