कारगिल विजय दिवस पर चित्रांश क्लब ने अमर शहीदों को किया नमन्

basti kargil sthal

बस्ती. कारगिल विजय दिवस के 22 वीं वर्षगाठ पर चित्रांश क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में सोमवार को कारगिल स्तम्भ पर  देश के जवानों के शौर्य को याद करते हुये अमर बलिदानियों को नमन् किया गया.

क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य से पाक के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया था. 26 जुलाई का दिन भारतीय सैन्य इतिहास में वह गौरव का क्षण है जब भारत को विजय मिली. यह दिन उन अमर जवानों को याद करने का है जिन्होने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. विषम परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने अपने हौसलों से असंभव को संभव कर दिया.

कारगिल स्तम्भ पर अमर शहीद वीर जवानों को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से चित्रांश क्लब के  अश्विनी श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव,  पंकज गोस्वामी, अभिषेक श्रीवास्तव, रविराज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, पंडित देवस्य मिश्र, अतुल चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, हाशिम अहमद विक्की आदि शामिल रहे. 

बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी यह भी पढ़ें: बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी

बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता यह भी पढ़ें: बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Jul 2021 By Bhartiya Basti

कारगिल विजय दिवस पर चित्रांश क्लब ने अमर शहीदों को किया नमन्

बस्ती. कारगिल विजय दिवस के 22 वीं वर्षगाठ पर चित्रांश क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में सोमवार को कारगिल स्तम्भ पर  देश के जवानों के शौर्य को याद करते हुये अमर बलिदानियों को नमन् किया गया.

क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य से पाक के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया था. 26 जुलाई का दिन भारतीय सैन्य इतिहास में वह गौरव का क्षण है जब भारत को विजय मिली. यह दिन उन अमर जवानों को याद करने का है जिन्होने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. विषम परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने अपने हौसलों से असंभव को संभव कर दिया.

कारगिल स्तम्भ पर अमर शहीद वीर जवानों को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से चित्रांश क्लब के  अश्विनी श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव,  पंकज गोस्वामी, अभिषेक श्रीवास्तव, रविराज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, पंडित देवस्य मिश्र, अतुल चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, हाशिम अहमद विक्की आदि शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/chitransh-club-salutes-the-immortal-martyrs-on-kargil-vijay-diwas/article-7385
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है