सोशल मीडिया की कार्यशाला में चेयरमैन अभय पांडेय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिखाए गुर

सोशल मीडिया की कार्यशाला में चेयरमैन अभय पांडेय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिखाए गुर
basti congress news

बस्ती .उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कांग्रेस कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया विभाग कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश चेयरमैन अभय पाण्डेय ने रविवार को कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी दी. पाण्डेय ने कार्यशाला में कहा कि किसी भी विषय वस्तु पर सामग्री पोस्ट करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें और कोई भड़काऊ विचार कदापि न दिया जाय. कहा कि आजादी के आन्दोलन से लेकर देश के नव निर्माण में कांग्रेस की बड़ी भूमिका है. ऐसे ऐतिहासिक प्रसंगों से भी लोगों को परिचित कराया जाना चाहिये. 

सोशल मीडिया की टीम ग्राम पंचायत स्तर की गतिविधियों को प्रस्तुत करने में अपनी भूमिका निभायें जिससे कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत सरकार बना सके. इसी माध्यम पर भाजपा के झूठ को तर्को के साथ खारिज किया जाना चाहिये.

सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने प्रदेश चेयरमैन को गतिविधियों से अवगत कराया. कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खान, वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ     चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, सोमनाथ पाण्डेय, वृजेश आर्य, विकास वर्मा, राकेश मणि त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद मिश्र, कर्नल अभय सिंह, शकुन्तला,  अंकित शुक्ल, आदर्श पाठक, रोहन श्रीवास्तव, सुहेल अहमद, मो. अहमद अंसारी, उमाशंकर त्रिपाठी, प्रशान्त चौधरी, अभिषेक सिंह, रविन्द्र चौधरी, अभय कुमार,  आदि शामिल रहे.

यूपी के इस जिले में सरयू नदी पर बनेगा पुल, 60 KM कम होगा सफर; लाखों लोगों को राहत यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में सरयू नदी पर बनेगा पुल, 60 KM कम होगा सफर; लाखों लोगों को राहत

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है