मुकदमा दर्ज होने पर अंकुर वर्मा बोले- हम हमेशा बुलंद करेंगे गरीबों की आवाज

मुकदमा दर्ज होने पर अंकुर वर्मा बोले- हम हमेशा बुलंद करेंगे गरीबों की आवाज
Ankur Verma

बस्ती (भाब Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में लॉकडाउन उल्लंघन और बिना अनुमति के धरने पर बैठने के आरोप में जिले की कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस की बस्ती इकाई के अध्यक्ष अंकुर वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाल रामपाल यादव ने जानकारी दी कि 20 मई को रोडवेज तिराहे पर आठ-दस लोगों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बिना अनुमति के लॉकडाउन में धरना दिया था. वर्मा और उनके सहयोगियों के खिलाफ SI मोतीलाल की तहरीर पर IPC की धारा 188, 269 व 51 B आपदा प्रबंधन अधिनियम (NDMA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

अन्य राज्यों से घर वापस लौट रहे श्रमिकों के लिए कांग्रेस की तरफ से एक हजार बसें चलाने की अनुमति देने और हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष  वर्मा ने 20 मई को रोडवेज स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर सांकेतिक धरना दिया था.

कोतवाली पुलिस के मुकदमा दर्ज करने पर वर्मा ने कहा कि गरीब और मजदूरों के लिए आवाज हमेशा बुलंद की करेंगे. मदद के नाम पर राजनीति की जा रही है. जनता के लिए जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगा. जनहित के लिए संघर्ष जारी रहेगा. वर्मा भाजपा सरकार संकट में श्रमिकों का सहयोग करने वालों पर मुकदमा दर्ज करा रही है इससे उनकी नीति और नीयत की कलई जनता के सामने खुल गई है.

बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ

20 मई को अंकुर वर्मा की अगुवाई में बस्ती कांग्रेस ने दिया था धरना

बता दें दिल्ली मुम्बई सहित देश के अनेक राज्यों में घर वापस आने के इंतजार में लगे श्रमिकों के लिये कांग्रेस ने एक हजार बसों को चलाने हेतु अनुमति मांगी, किन्तु भाजपा की सरकार इसे सियासी रंग दे रही है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया. इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने रोडवेज के निकट स्थित शहीदे आजम भगत सिंह प्रतिमा पर सांकेतिक धरना देकर श्रमिकों को वापस लाने के लिये बसों को अनुमति देने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बिना शर्त रिहा करने की मांग की थी.

यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस

धरना स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा ने कहा था कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार श्रमिकों के साथ घटिया राजनीति कर रही है. देश का श्रमिक आज सर्वाधिक संकट से गुजर रहा है. वह पैदल, ट्रक, टेम्पो आदि के द्वारा घरों को जाने को मजबूर है. भूखे प्यासे मजदूरों की चप्पले टूट गई हैं और वे भीषण गर्मी में अपना सफर जारी रखे हुये हैं. पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा था कि श्रमिकों की मजबूरियों को देखते हुये कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक हजार बसों को चलाने के लिये अनुमति मांगी. दुर्भाग्य से अनुमति देने की जगह भाजपा सरकार उस पर चालू सियासत करते हुये खामियां निकालने में लगी है. कहा था कि एक हजार में जितनी बसे मानक पर हों उन्हें अनुमति दिया जाय. मजदूरों के साथ घटिया राजनीति के लिये देश का मेहनतकश भाजपा को कभी क्षमा नहीं करेगा.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

सांकेतिक धरने में मुख्य रूप से प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, मो. रफीक खान, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्दीकी, डा. दीपेन्द्र सिंह, सचिन शुक्ल, अलीम अख्तर, रामेश्वर सिंह, जय प्रकाश चौबे, शुभम गौड़ आदि शामिल  थे.

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुए मुकदमें पर पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ‘पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा में लगे हैं. #कांग्रेस_के_सिपाही द्वारा राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं.’

प्रियंका ने कहा कि – उप्र कांग्रेस की सक्रियता द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है. अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया.अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाए गए हैं. परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया.’

उन्होंने कहा कि ‘मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि ये महात्मा गांधी की पार्टी है. सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं.सेवा कार्यों को और तेज करेंगे.’

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है