आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एक मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन पटेल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया. बैठक का आयोजन जिला संयोजक भाईचारा कमेटी विश्वकर्मा समाज अखिलेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक मूलचंद आजाद तथा जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाईचारा कमेटी विश्वकर्मा समाज ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी का कैडर बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के तरीके समझाए. उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही ओबीसी समाज और विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए. कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना करना आजाद समाज पार्टी का लक्ष्य है.

विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अरबाबुल हक, मंडल प्रभारी कमलेश सचान, प्रदेश संयुक्त सचिव बृजेश यादव, ऋषिकेश तथा डॉ. रमेश चंद्र धुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कहा कि सांसद चन्द्रशेखर आजाद लगातार ओबीसी समाज के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा संसद में समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. बैठक का संचालन जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद आलम ने किया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में राजन विश्वकर्मा, राहुल, सोनू सिंह गौतम, अवनीश कुमार, महेंद्र कुमार, राना प्रवीण कुमार, शमशेर अहमद, अनिल यादव, देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, फूल कुमार, पवन कुमार विश्वकर्मा, श्याम सुंदर, प्रमोद विश्वकर्मा, कपिल देव शर्मा, विष्णु देव, गुलाबचंद, मिथुन कुमार, गोविंद कुमार, नसीम खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है