भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने वितरित किया मास्क, विकास पत्रक
बस्ती (Basti News). भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने गुरूवार को पारिवारिक सम्पर्क अभियान के तहत शारीरिक दूरी का पालन करते हुये बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र के कचनी गांव में लोगों में मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ ही विकास पत्रक बांटे. उन्होने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुये केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया.
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि कोरोना महामारी ने समूचे विश्व को प्रभावित किया है किन्तु अपने देश भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के चलते कोरोना पर देश जीत की ओर है. मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और भारत की मृत्यु दर सबसे कम है. बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने, ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम उठायें हैं और गरीबों, पात्रों को अनेक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है.
कचनी गांव के लोगों में मास्क, सेनेटाइजर, विकास पत्रक वितरण में मुख्य रूप से प्रमोद पाण्डेय, विनय यादव, प्रभाकर विक्रम सिंह, हरजीत सिंह, जितेन्द्र यादव, अभिषेक कुमार, आशुतोष यदुवंश, आदित्य प्रताप बागी आदि ने योगदान दिया.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है