प्रवासियों को लाने के लिए MP हरीश द्विवेदी की पहल, इन स्टेशनों से ट्रेन चलाने के लिए लिखा पत्र
द्विवेदी ने महाराष्ट्र में मुबंई, पुणे, नासिक, नागपुर, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, पंजाब के लुधियाना,चंडीगढ़, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, राजस्थान के जयपुर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, हरियाणा के मानेसर, पानीपत, अंबाला, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, तमिलनाडु के चेन्नई और कर्नाटक के बेंगलुरु से बस्ती के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है.
बस्ती के जो लोग बाहर फँसे उनको बस्ती लाने के लिए माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी को पत्र लिखकर देश के प्रमुख शहरों से बस्ती के लिए ट्रेन चलाने की मांग की …. pic.twitter.com/lrRo7mKBFS
यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस
— Harish Dwivedi (@HarishD_BJP) May 14, 2020
यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभबस्ती पहुंची ट्रेन
इससे पहले जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर पंजाब से आई ट्रेन से उतरे मजदूरों को थर्मल स्क्रिीनिंग डाटावेस तैयार करने तथा रोडवेज की बसों से उनको गन्तव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया है कि रेलवे स्टेशन के बाहर पूरे स्थान पर टेण्ट लगाये ताकि मजदूरों को छाया मिल सके. निरीक्षण में उन्होंने पाया कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जा रहा है. सभी लोगों ने मास्क लगाया हुआ है.
प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तब्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था करने के लिए जिलाधिकारी ने सहायक प्रबन्धक रोडवेट आरपी सिंह के प्रयासों की सराहना किया. उन्होंने कहा कि हर बार ट्रेन के आने के बाद यात्री संख्या के बाद निगम द्वारा पर्याप्त बसें उपलब्ध करायी गयी है. इसके लिए उन्होंने सहायक प्रबन्धक एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना किया.

रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों एंव उनके परिवार को शीतलता प्रदान करने के लिए रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से कैचअप मसाला कम्पनी ने ठण्ढे चलजीरा एवं पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. इसके लिए भी जिलाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना किया. इस मौके पर शासन से नामित नोडल अधिकारी रामसिहांसन प्रेम, एडीएम रमेश चन्द्र, एएसपी पंकज, सहायक प्रबन्धक रोडवेज आरपी सिंह, रेडक्रास सोसाईटी के सचिव सरदार कुलविन्दर सिंह, कैचअप कम्पनी के मैनेजर हर्षित कुमार वर्मा, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, रेलवे प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे.
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने रूधौली तहसील के जयमातारानी श्रीमती धनसीरा महाविद्यालय करमहिया के कोरोना स्क्रिीनिग कैम्प का निरीक्षण किया. उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने बताया कि यहां पर प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रिीनिग कराया जा रहा है तथा उन्हें खाद्यान किट भी उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां से जाने वाले प्रवासी मजदूरों को सख्त हिदायत है कि वे 14 दिन अपने घर में कोरेन्टिन रहेंगे. घर में भी शारीरिक दूरी बनाये रहेंगे, मास्क का नियमित प्रयोग करेंगे.
निरीक्षण के क्रम के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बडेवन तथा फुटहिया ओवरब्रिज बैरीयर का निरीक्षण किया. यहां तैनात राजस्व एवं पुलिस कर्मियों को उन्होंने हिदायत दी की प्रवासी मजदूरों का विवरण दर्ज करने के बाद ही उनको आगे जाने दे. सभी प्रवासी मजदूरों का नाम, पता एवं मो0नं0 अवश्य दर्ज करें. इस दौरान एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला तथा राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना के चार नये मामले, संख्या बढ़कर हुई 46
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है