भाजपा नेताओं ने अधिवक्ताओं को पिलाया काढ़ा, दिया मास्क, सेनेटाइजर

1 45

बस्ती (Basti News). भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुये कचहरी के सिविल बार में अधिवक्ताओं से संवाद बनाया और उन्हें काढा पिलाने के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर भेंट किया. महेश शुक्ल ने कहा कि कोरोना संकट काल ने समाज के लगभग सभी वर्गो को प्रभावित किया है. अधिवक्ताओं पर इसका सर्वाधिक असर है. ऐसे संकटकाल में एकजुटता और सतर्कता से ही हम कोरोना जैसे महामारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. अधिवक्ताओं ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी कठिनाईयों को साझा किया और कहा कि न्यायिक व्यवस्था में नया बदलाव उनके लिये भी चुनौती है.

वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, फूलचन्द्र पाण्डेय, विजय तिवारी, संजय, महेश श्रीवास्तव आदि ने भाजपा के इस पहल को सराहा.
अधिवक्ताओं को काढा पिलाकर मास्क वितरित करने वालों में भाजपा के रामचरन चौधरी, वैभव पाण्डेय, भानु मिश्र ‘कमलेश’ रवि पाण्डेय, रविन्द्र गौतम, विमल पाण्डेय, जॉन पाण्डेय, अजय पाल सिंह, संजय द्विवेदी, जितेन्द्र यादव आदि ने योगदान दिया.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bjp-leaders-gave-mask-sanitizer-to-advocates/article-3479
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है