संकट काल में आगे आया भाजपा किसान मोर्चा, शुरू किया कोविड-19 हेल्प डेस्क

Bjp Bhartiya Basti

बस्ती. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी के संयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया में कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुये मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया.

क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के द्वारा दायित्व सौंपा कि मोर्चा की ओर से जनपद में कोविड-19 हेल्प डेस्क का संचालन किया जाय. निर्देश मिलने के बाद तत्काल बाद किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया में कोविड-19 हेल्प डेस्क शुरू किया. बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 11 जनपदों में किसान मोर्चा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम की कड़ी में कोविड-19 हेल्प डेस्क का संचालन शुरू कर दिया गया है.

बताया कि कोविड-19 हेल्प डेस्क पर उपस्थित किसान मोर्चा पदाधिकारी शारीरिक दूरी का पालन करते हुये कोविड गाइड लाइन के अनुसार उपस्थित रहकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देने के साथ ही यथा उपलब्ध मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराते हुये संकट काल में चिकित्सकीय सहायता दिलाने में सहयोग करेंगे.

Basti News: रोटरी मण्डलाध्यक्ष ने किया रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के कार्यो की समीक्षा यह भी पढ़ें: Basti News: रोटरी मण्डलाध्यक्ष ने किया रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के कार्यो की समीक्षा

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रामानन्द नन्हें, महामंत्री जगदीश पाण्डेय, धनुषधारी निषाद, दीपक पाण्डेय, संजय पाण्डेय, प्रमोद यादव आदि शामिल रहे.

यूपी के 9 जिलों की नगर निकायों में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे रिजल्ट्स यह भी पढ़ें: यूपी के 9 जिलों की नगर निकायों में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे रिजल्ट्स

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 May 2021 By Bhartiya Basti

संकट काल में आगे आया भाजपा किसान मोर्चा, शुरू किया कोविड-19 हेल्प डेस्क

बस्ती. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी के संयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया में कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुये मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया.

क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के द्वारा दायित्व सौंपा कि मोर्चा की ओर से जनपद में कोविड-19 हेल्प डेस्क का संचालन किया जाय. निर्देश मिलने के बाद तत्काल बाद किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया में कोविड-19 हेल्प डेस्क शुरू किया. बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 11 जनपदों में किसान मोर्चा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम की कड़ी में कोविड-19 हेल्प डेस्क का संचालन शुरू कर दिया गया है.

बताया कि कोविड-19 हेल्प डेस्क पर उपस्थित किसान मोर्चा पदाधिकारी शारीरिक दूरी का पालन करते हुये कोविड गाइड लाइन के अनुसार उपस्थित रहकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देने के साथ ही यथा उपलब्ध मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराते हुये संकट काल में चिकित्सकीय सहायता दिलाने में सहयोग करेंगे.

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रामानन्द नन्हें, महामंत्री जगदीश पाण्डेय, धनुषधारी निषाद, दीपक पाण्डेय, संजय पाण्डेय, प्रमोद यादव आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bjp-kisan-morcha-came-forward-during-crisis-started-covid-19-help-desk/article-6342
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है