बस्ती में सफाई कर्मचारियों की बड़ी मांग, एसीपी-डीए एरियर को लेकर डीपीआरओ से वार्ता

Basti News

बस्ती में सफाई कर्मचारियों की बड़ी मांग, एसीपी-डीए एरियर को लेकर डीपीआरओ से वार्ता
बस्ती में सफाई कर्मचारियों की बड़ी मांग, एसीपी-डीए एरियर को लेकर डीपीआरओ से वार्ता
16 फरवरी. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर को 4 सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया.
 
मांग पत्र में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों की ए.सी.पी. का एरियर एवं डी.ए. का बकाया एरियर दिलाये जाने के साथ ही  कुछ सफाई कर्मचारियों का ए.सी.पी. किन्हीं कारणों से नहीं लगा था उनका ए.सी.पी. लगाया जाय और  नगरीय क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को एच.आर.ए. भत्ता देने के साथ  दिव्यांग सफाई कर्मचारियों का दिव्यांग भत्ता लगाया जाय.

सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों  की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के स्तर पर कराया जायेगा.

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से संघ के जिला मंत्री मनसाराम चौधरी,  जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, जिला लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव आदि शामिल रहे.
 
 
 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है