Bhanpur Basti News: भानपुर में प्रधानमंत्री योजना आवास में हो रही उगाही? BJP नेता ने की सीएम, सांसद से शिकायत
भानपुर (बस्ती). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Basti News) में नवसृजित नगर पंचायत क्षेत्र भानपुर (Bhanpur Nagar Panchayat Basti) में प्रधानमंत्री आवास (Pradhanmantri Awas Yojna Basti) के लाभार्थियों से योजना से लाभांवित करने के नाम पर गरीब आवास पात्रों से अवैध तरीके से धन उगाही हो रही है. भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा (Nitesh Sharma) ने उक्त प्रकरण का शिकायत सांसद हरीश द्विवेदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके धांधली की को संज्ञान में लेने का आग्रह किया है.
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हरीश द्विवेदी शिकायत किया है. भाजपा नेता ने कहा कि भानपुर (Bhanpur Nagar Panchayat Basti) नगरपंचायत में प्रधानमंत्री आवास (Pradhanmantri Awas Yojna Basti) योजना के गरीब पात्र लाभार्थियों से जेई दीपक गौड़ और उनके कुछ चिंहित लोग लाभार्थियों से धन उगाही कर रहे हैं. यह मेरे संज्ञान में है. किन लोगों के द्वारा किया जा रहा है. उसकी भी सूचना है.

यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनटेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक
यह भी पढ़ें: बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलिशर्मा ने कहा कि कहा कि मैं ऐसे लोगों से विभिन्न माध्यमों के द्वारा अनुरोध किया हूं कि जो लोग इसमें लिप्त हैं, वो ऐसा कृत्य न करें, कि जिससे उनको आने वाले समय में दिक्कत हो. बाद में मैं संबंध की दुहाई नहीं सुनूंगा. ऐसे लोगों पर एफआईआर भी होगा और जेल भी जायेंगे. भाजपा नेता ने कहा कि मेरे लिए जनहित सर्वोपरि है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है