महात्मा टिकैत की पुण्य तिथि पर भाकियू ने प्रवासी श्रमिकों की किया सेवा
भाकियू मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान ने कहा कि आज किसान और उसका प्रवासी बेटा दोनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. मण्डल उपाध्यक्ष दीवान चन्द पटेल ने कहा कि चीनी मिलों और गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों का अरबो रूपया बकाया है. इस संकटकाल में भी चीनी मिल और सरकार भुगतान दिलाने में अक्षम है और राहत पैकेज के नाम पर किसानों, मजदूरों के साथ छल किया जा रहा है.
मण्डल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने कहा कि इन दिनों प्रवासी श्रमिकों की जो दुर्दशा हाईवे पर देखी जा रही है इतिहास में ऐेसा कभी नहीं देखा गया. इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं. बताया कि पिछले एक सप्ताह से भाकियू की ओर से बस्ती- गोरखपुर हाईवे के नरियांव बाजार में लगातार श्रमिकों की सेवा की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभभाकियू जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी, गौरीशंकर, राजेन्द्र प्रसाद, सत्यराम, तिलकराम, राम प्रकाश, संतराम, शंभूनाथ, देवेन्द्रपाल, विद्या सागर, गंगाराम आदि ने महात्मा जी को नमन् करते हुये उनकी स्मृति मे श्रमिकों में लंच पैकेट, फल आदि का वितरण किया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है