कोविड टीकाकरण में जा रहे ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध की कार को ट्रक ने मारा ठोकर
कार क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती. कोविड टीकाकरण अभियान में बस्ती सदर विकास खण्ड के बेलहरा स्थित विद्यालय पर जा रहे ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव की कार यू.पी.51 ए.वी. 7895 ब्रेजा मारूति सुजुकी को शुक्रवार को तेज गति से आ रहे ट्रक नं. यू.पी.51 टी 6127 ने पीछे से डडवा मिश्र के निकट ठोकर मार दिया. इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव एवं चालक की किसी तरह से जान बची.
ट्रक चालक कार को ठोकर मारने के बाद फरार हो गया तो स्थानीय नागरिकों ने भिटिया चौराहे के निकट उसे पकड़ा और वाल्टरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में विशेष रोष था. किसी तरह से कार में सवार अनुरोध कुमार श्रीवास्तव और कार चालक की जान बच गई.
गौर विकास खण्ड के बलुआ निवासी बस्ती सदर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव ने घटना की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दिया और तहरीर देते हुये दोषी ट्रक चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है.
यह भी पढ़ें: Basti News: आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण सम्पन्न, बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
कोविड टीकाकरण में जा रहे ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध की कार को ट्रक ने मारा ठोकर
कार क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती. कोविड टीकाकरण अभियान में बस्ती सदर विकास खण्ड के बेलहरा स्थित विद्यालय पर जा रहे ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव की कार यू.पी.51 ए.वी. 7895 ब्रेजा मारूति सुजुकी को शुक्रवार को तेज गति से आ रहे ट्रक नं. यू.पी.51 टी 6127 ने पीछे से डडवा मिश्र के निकट ठोकर मार दिया. इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव एवं चालक की किसी तरह से जान बची.
ट्रक चालक कार को ठोकर मारने के बाद फरार हो गया तो स्थानीय नागरिकों ने भिटिया चौराहे के निकट उसे पकड़ा और वाल्टरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में विशेष रोष था. किसी तरह से कार में सवार अनुरोध कुमार श्रीवास्तव और कार चालक की जान बच गई.
गौर विकास खण्ड के बलुआ निवासी बस्ती सदर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव ने घटना की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दिया और तहरीर देते हुये दोषी ट्रक चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है