बस्ती के रविकान्त भट्ट बने टी20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच

Basti News

बस्ती के रविकान्त भट्ट बने टी20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच
बस्ती के रविकान्त भट्ट बने टी20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच

बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी ओम प्रकाश भट्ट के पुत्र रविकान्त भट्ट का चयन टी. 20 एशिया कप डेफ टीम के इण्डिया कोच के रूप में हुआ है. बचपन से ही रविकान्त भट्ट की क्रिकेट खेलने में विशेष रूचि थी. रविकान्त भट्ट को इण्डिया कोच  की जिम्मेदारी मिलने पर जनपद क क्रिकेट प्रेमियों में पसन्नता है.

यह जानकारी देते हुये बस्ती वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष  आलोक पाण्डेय ने बताया कि रविकान्त भट्ट ने इतिहास रच दिया है कि बस्ती जैसे ग्रामीण क्षेत्र से उन्होने कम सुविधाओं के बीच यह उपलब्धि हासिल किया. वे किक्रेट के ऐसे खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बनेंगे जो स्थानीय स्तर पर खेल रहे हैं. बताया कि रविकान्त भट्ट आर.के.बी. नाम से दिल्ली में अनेक क्रिकेट एकेडमी संचालित कर युवाओं का खेल की दुनियां में भविष्य संवार रहे हैं.

रविकान्त भट्ट का चयन टी. 20 एशिया कप डेफ टीम के इण्डिया कोच के रूप में होने पर मुख्य रूप से चेयरमैन विक्रान्त भट्ट, जी.डी. मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी, आमिर खान, संजय , यादव, राजेन्द्र निषाद, अश्विनी मिश्र  के साथ ही अनेक क्रिकेट खिलाडियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. 

बस्ती के इन गांवों में सड़क निर्माण का काम शुरू यह भी पढ़ें: बस्ती के इन गांवों में सड़क निर्माण का काम शुरू

 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है