Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग

Basti News

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग
Basti News

 लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी. परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुये तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कलवारी थानाध्यक्ष से किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिहुकपूरा उर्फ शुक्लपुरा निवासी नवनीत पाण्डेय ने 19 फरवरी को कलवारी पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि 16 फरवरी 2026 की शाम  उनके भाई रजनीश पाण्डेय को अईलिया गांव निवासी आकाश पाण्डेय और परसांव गांव निवासी राजपाल चौहान अपने साथ ले गए थे.

कुछ देर बाद आकाश के मोबाइल नंबर से सूचना दी गई कि बेलवाडाड के पास रजनीश का एक्सीडेंट हो गया है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो रजनीश का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. परिजनों का आरोप है कि शरीर पर मिले चोट के निशान सामान्य सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खाते. घटनास्थल की परिस्थितियां भी संदेह पैदा करती हैं.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजनीश की हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है.  घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

Basti News: वार्षिकोत्सव छात्रों के लिये एक बड़ा अवसर- राम प्रसाद चौधरी यह भी पढ़ें: Basti News: वार्षिकोत्सव छात्रों के लिये एक बड़ा अवसर- राम प्रसाद चौधरी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है