Basti Weather News: बस्ती में आज हो सकती है बारिश, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Basti Weather News: बस्ती में आज हो सकती है बारिश, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
basti today weather news

बस्ती. पूर्वांचल के जिलों में बुधवार की सुबह बारिश से हुई है. माना जा रहा है कि इसका असर और मध्य यूपी के कई जिलों में दोपहर तक देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक लगभग 15 जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार दोपहर तक बस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या,  अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, चंदौली, बनारस, मिर्जापुर, जौनपुर और सोनभद्र में बारिश हो सकती है.   

DIET लखनऊ में हॉस्टल को लेकर विवाद, 2023 बैच के प्रशिक्षुओं ने की शिकायत; YouTube वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप यह भी पढ़ें: DIET लखनऊ में हॉस्टल को लेकर विवाद, 2023 बैच के प्रशिक्षुओं ने की शिकायत; YouTube वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

गौरतलब है कि बस्ती में मंगलवार रात से ही मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी. बुधवार सुबह जिले में कई जगह हल्की बारिश भी हुई.

17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है