अयाज अहमद समाजवादी पार्टी में शामिल

युवाओं के कंधों पर सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन की बड़ी जिम्मेदारी- सिद्धार्थ सिंह

अयाज अहमद समाजवादी पार्टी में शामिल
samajwadi party ayaz ahmed

बस्ती  . कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अयाज अहमद बुधवार को कांग्रेस छोड़ पुनः समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये.  मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कलवारी में आयोजित समारोह में अयाज अहमद को पार्टी में शामिल कराया.

सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि युवाओं की एकजुटता और ताकत से ही सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा. कहा कि अयाज अहमद जमीनी धरातल से जुड़े युवा नेता है और उनके कंधों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी है. अयाज अहमद ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी उसका निष्ठा से पालन किया जायेगा. इस मौके पर अयाज अहमद ने अंग वस्त्र भेंटकर सिद्धार्थ सिंह को सम्मानित किया.

अयाज अहमद के सपा में शामिल होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह, यूनुस आलम ,महबूब आलम, राजकुमार सिंह, अक्षय यादव,  अनिल भारती, राहुल, अनीस, बब्लू यादव, राजन यादव, विनय गौड़, वीरेन्द्र कुमार यादव, कैश भाई स्वालेह, राजेन्द्र, मो. ताहिर, अली अरशद, अजय, मो. नासिर, मो. इलियास, निसार, दिलीप, निजामुद्दीन, अकरम, कुतबुद्दीन, महेन्द्र, ताहिर, हाफिज शहादत, जैकी गुप्ता, शमीम, हाफिज बदरे आलम, महबूब, रामलाल, मो. आसिफ आदि शामिल रहे.

UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी यह भी पढ़ें: UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Aug 2021 By Bhartiya Basti

अयाज अहमद समाजवादी पार्टी में शामिल

युवाओं के कंधों पर सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन की बड़ी जिम्मेदारी- सिद्धार्थ सिंह

बस्ती  . कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अयाज अहमद बुधवार को कांग्रेस छोड़ पुनः समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये.  मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कलवारी में आयोजित समारोह में अयाज अहमद को पार्टी में शामिल कराया.

सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि युवाओं की एकजुटता और ताकत से ही सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा. कहा कि अयाज अहमद जमीनी धरातल से जुड़े युवा नेता है और उनके कंधों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी है. अयाज अहमद ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी उसका निष्ठा से पालन किया जायेगा. इस मौके पर अयाज अहमद ने अंग वस्त्र भेंटकर सिद्धार्थ सिंह को सम्मानित किया.

अयाज अहमद के सपा में शामिल होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह, यूनुस आलम ,महबूब आलम, राजकुमार सिंह, अक्षय यादव,  अनिल भारती, राहुल, अनीस, बब्लू यादव, राजन यादव, विनय गौड़, वीरेन्द्र कुमार यादव, कैश भाई स्वालेह, राजेन्द्र, मो. ताहिर, अली अरशद, अजय, मो. नासिर, मो. इलियास, निसार, दिलीप, निजामुद्दीन, अकरम, कुतबुद्दीन, महेन्द्र, ताहिर, हाफिज शहादत, जैकी गुप्ता, शमीम, हाफिज बदरे आलम, महबूब, रामलाल, मो. आसिफ आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-vidhan-sabha-election-2022-ayaz-ahmed-joins-samajwadi-party/article-7695
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है