बस्ती में सेवा निवृत्त आई.ए.एस. अवनीश अवस्थी का निजी सचिव बताकर धमकी देने के मामले में तीन पर मुकदमा

Basti News

बस्ती में सेवा निवृत्त आई.ए.एस. अवनीश अवस्थी का निजी सचिव बताकर धमकी देने के मामले में तीन पर मुकदमा
Basti News
सेवा निवृत्त आई.ए.एस. अवनीश अवस्थी का निजी सचिव बताकर मुकदमा वापस लेने के लिये धमकी देने, जान से मार देने का मामला सामने आया है. इस  सम्बन्ध में जिले की रूधौली पुलिस ने मुडियार निवासी रीतेश श्रीवास्तव पुत्र रमेशचन्द्र श्रीवास्तव की तहरीर पर गांव के ही रोशन, निखिल और अज्ञात संदीप सक्सेना के विरूद्ध बीएनएस की धारा 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है.

मुडियार निवासी रीतेश श्रीवास्तव पुत्र रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने रूधौली पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि मोबाइल नम्बर -9696820006 पर गत 10 फरवरी 2026 को दोपहर बाद संदीप सक्सेना नाम के व्यक्ति के द्वारा फोन आया जो अपने आप को उ0प्र0 सरकार के पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का निजी सचिव बताकर उसे गाली दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे पूरे परिवार को उठा लेने की बात की जो वह रिकार्ड नहीं कर पाया पुनः उसी दिन कुछ ही मिनट पर दूसरी बार फोन करके फिर धमकी दी गयी जिसकी रिकार्डिंग उसके पास है .

रीतेश श्रीवास्तव ने तहरीर में  कहा है कि गांव के ही उसके पट्टीदार राकेश चन्द श्रीवास्तव से जमीन का विवाद चल रहा है. जो कि उसकेे हिस्से की जमीन बेच दिये है. जिसका गाटा सं 194 है जो रुधौली तहसील के अन्तर्गत सेखुई कला में स्थित है. जिसका उसनेे बटवारा दाखिल किया है जिसमे उपजिलाधिकारी स्थौली के द्वारा स्थगन आदेश पास किया गया है.
 
इसी मुकदमे के बावत को लेकर राकेश चन्द्र श्रीवास्तव के दोनो लड़के रोशन और निखिल एवं इनके करीबी रिस्तेदार संदीप सक्सेना के द्वारा अपने आप से अवनीश अवस्थी की निजी सचिव बता कर आये दिन जान से मारने एवं मुकदमा बापस करने की धमकी दी जा रही है. जिस नम्बर के द्वारा फोन आ रहा है उक्त नम्बर 7991454500 है जो लगातार धमकी दी रही है.
उसने आग्रह किया है कि उसके और परिवार की उक्त लोगो से जान माल की रक्षा की जाये. 
 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है