Basti Ring Road Map: बस्ती के रिंग रोड का नक्शा होगा कुछ ऐसा, 42 किलोमीटर तक हो जाएगा शहर का फैलाव

basti national highway 28 Basti ring road news Photo Credit- https___commons.wikimedia.org_

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बनने वाला  रिंग रोड लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन को दो प्रमुख स्थानों पर जोड़ेगा.  गोरखपुर से लखनऊ फोरलेन पर बस्ती के हड़िया चौराहे से मेहदावल रोड स्थित कोड़रा चौराहा होकर बस्ती-बांसी रोड स्थित गौरा चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर निर्माणाधीन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय से होकर रिंग रोड का मानचित्र तैयार किया गया है.

वहीं से यह रिंग रोड वाल्टरगंज, गनेशपुर व गोटवा होकर दोबारा बस्ती-लखनऊ फोरलेन से मिलेगा. यहीं से सांसद के पैतृक गांव तेलियाजोत से बकैनियादीप, पिपरा गौतम, सोनूपार, मेडिकल कॉलेज, कड़र खास, ओड़वारा को देखते हुए रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है.

बस्ती में विद्यालय कर्मचारी लापता, परिजन कर रहे तलाश यह भी पढ़ें: बस्ती में विद्यालय कर्मचारी लापता, परिजन कर रहे तलाश

इससे बस्ती शहर का फैलाव 42 किमी की दूरी में हो जाएगा. इस रिंग रोड से शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचने के लिए सर्विस लेन विकसित किए जाएंगे, ताकि बिना किसी अवरोध के दिन-रात आवागमन बहाल रहे.

बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव बोले- 22 भर्तियों में 11,514 आरक्षित सीटों का हक छीना गया यह भी पढ़ें: बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव बोले- 22 भर्तियों में 11,514 आरक्षित सीटों का हक छीना गया

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 Dec 2022 By Bhartiya Basti

Basti Ring Road Map: बस्ती के रिंग रोड का नक्शा होगा कुछ ऐसा, 42 किलोमीटर तक हो जाएगा शहर का फैलाव

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बनने वाला  रिंग रोड लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन को दो प्रमुख स्थानों पर जोड़ेगा.  गोरखपुर से लखनऊ फोरलेन पर बस्ती के हड़िया चौराहे से मेहदावल रोड स्थित कोड़रा चौराहा होकर बस्ती-बांसी रोड स्थित गौरा चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर निर्माणाधीन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय से होकर रिंग रोड का मानचित्र तैयार किया गया है.

वहीं से यह रिंग रोड वाल्टरगंज, गनेशपुर व गोटवा होकर दोबारा बस्ती-लखनऊ फोरलेन से मिलेगा. यहीं से सांसद के पैतृक गांव तेलियाजोत से बकैनियादीप, पिपरा गौतम, सोनूपार, मेडिकल कॉलेज, कड़र खास, ओड़वारा को देखते हुए रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है.

इससे बस्ती शहर का फैलाव 42 किमी की दूरी में हो जाएगा. इस रिंग रोड से शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचने के लिए सर्विस लेन विकसित किए जाएंगे, ताकि बिना किसी अवरोध के दिन-रात आवागमन बहाल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-ring-road-map-news-basti-ring-road-route/article-12031
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है